फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: एडवेंचर बाइक राइडिंग के लिए क्यों खास है लेह-लद्दाख?

Tue, 08 Nov 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
LEH Laddakh - फोटो : File Photo
एडवेंचर ट्रेवेलिंग और बाइक राइडिंग के शौकीन लोगों के लिए लेह और लद्दाख के रास्तों पर मोटर साइकिल की लंबी राइड किसी सपने के सच होने जैसी होती है। अपने शानदार नजारों और पहाड़ी रास्तों के कारण पहाड़ों के शौकीन तमाम लोगों के लिए सड़क मार्ग से लेह-लद्दाख की यात्रा बेहद खास होती है। तस्वीरों में देखिए आखिर क्यों इतनी खास होती है लेह लद्दाख की ये रोड ट्रिप: 
विज्ञापन

2 of 10
leh laddakh tour - फोटो : File Photo
श्रीनगर से लेह जाने के लिए यात्रियों को जोजिला पास होकर जाना पड़ता है। जोजिला पास 11500 फीट की खतरनाक उंचाई के अपने घुमावदार रास्तों और गहरी खाइयों के लिए मशहूर है। 
विज्ञापन

3 of 10
Zozila Pass - फोटो : File Photo
जोजिला पास को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। जोजिला पास की सड़के ठंड के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दी जाती है। 

4 of 10
leh laddakh tour - फोटो : File Photo
श्रीनगर से लेह के रास्ते पर द्रास और कारगिल भी पड़ते है। द्रास को साइबेरिया के बाद सबसे ठंडे रिहाइशी इलाके के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 10
कारगिल वॉर मेमोरियल - फोटो : File Photo
द्रास सेक्टर के साथ साथ कारगिल भी लेह के रास्ते का एक पड़ाव है। कारगिल में ऑपरेशन विजय के शहीदों की याद में बना वॉर मेमोरियल एक बेहद खास जगह माना जाता है। 
विज्ञापन

6 of 10
leh laddakh tour - फोटो : File Photo
लेह जाने के लिए श्रीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग 1डी के रास्ते होकर जाया जा सकता है। 434 किमी के इस रास्ते पर कई बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
leh laddakh tour - फोटो : File Photo
श्रीनगर लेह राजमार्ग पर फोतूला पास सबसे ऊंचा पास माना जाता है। इस पास की समुद्र तल से कुल ऊंचाई 13479 फीट है। 

8 of 10
leh laddakh tour - फोटो : File Photo
लेह और लद्दाख की यात्रा का सबसे अच्छा समय मई के अंत से नवंबर के तीसरे हफ्ते के बीच होता है। आमतौर पर इस समय के बाद सड़क मार्ग से लेह जाने का रास्ता बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बंद हो जाता है। 

9 of 10
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
लेह लद्दाख के रास्ते पर पोंगोंग झील और नुब्रा वैली जैसे कई बेहद शानदार प्राकृतिक नजारों वाले स्थान लोगों के लिए बेहद खास स्थान होते हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
pongong - फोटो : File Photo
पोंगोंग झील का खूबसूरत नजारा भी कई मायनों में इस यात्रा के बेहद खास पड़ावों मे से एक कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें