फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तवी, रणवीर नहर का पांच-पांच किलोमीटर बढ़ेगा दायरा, नहरों के पानी से खेतों में सिंचाई कर सकेंगे किसान

Sun, 04 Jul 2021 07:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पांच-पांच किलोमीटर और बढ़ेगा दायरा। नहरों के पानी से खेतों में कर सकेंगे सिंचाई।
विज्ञापन
1 of 5
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala

जम्मू फ्लड एंड इरीगेशन विभाग तवी और रणवीर नहर का विस्तार करेगा। पांच-पांच किलोमीटर तक और नहर बनाई जाएगी। इससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में तवी नहर 28 किलोमीटर जबकि रणवीर नहर 40 किलोमीटर इलाके में पानी की आपूर्ति करती है। अब इनका विस्तारीकरण होने से सैकड़ों गांव लाभान्वित होंगे। पानी का इस्तेमाल रोजमर्रा के काम और खेतों को सींचने के काम आता है। केंद्र सरकार से भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसे मंजूरी मिली है। अब राशि का भुगतान होने पर विस्तारीकरण पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नहरों का मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा। कुछ जगहों पर नहरों की हालत दयनीय है। नहरें टूटी होने के कारण पानी व्यर्थ बहता रहता है। इस पर रोक लगाई जाएगी और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा नहरों को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। इससे भी पानी सुचारु रूप से बह सकेगा। तमाम काम पर सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन

2 of 5
खेतों में किसान - फोटो : amar ujala
विभाग के अनुसार नहरों के विस्तारीकरण से किसानों को लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

3 of 5
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में बारिश न होने पर फसलों की बीजाई का काम रुक जाता है। ऐसी स्थिति में नहरों के पानी पर किसान आश्रित होते हैं। विस्तारीकरण से हजारों किसान लाभ हासिल कर फसल उगा सकेंगे।

4 of 5
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए नहरों में 12 माह पानी की आपूर्ति की जाएगी। जरूरत के हिसाब से किसान पानी का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तवी नदी - फोटो : अमर उजाला, फाइल
मुख्य अभियंता हितेश मनचंदा ने कहा कि विस्तारीकरण किया जाएगा। किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। जम्मू, सांबा और कठुआ में किसान नहरों के पानी पर आश्रित हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 11 वर्षीय बेटे को पिता ने होटल में रखवाया नौकर, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें