फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस अमरनाथ यात्री निवास, 3000 यात्रियों की क्षमता होगी

Sat, 07 Aug 2021 11:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ - फोटो : SELF
जम्मू-कश्मीर में शिव भक्तों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। श्रीनगर के पंथा चौक में सर्वश्रेष्ठ आधुनिक सुविधाओं वाले यात्री निवास का निर्माण किया जा रहा है। यहां 3000 अमरनाथ यात्रियों की क्षमता होगी। 25 कनाल की भूमि पर यात्री निवास के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय का भी 18 माह में निर्माण किया जाएगा। उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बोर्ड के कार्यालय एवं यात्री निवास के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इससे पहले एलजी ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर एक प्रतिष्ठित और हस्ताक्षर वीडियो गीत श्री अमरनाथ ईश्वरम लांच किया। अमन पंत द्वारा रचित वीडियो गीत में गायक सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी है। एलजी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित परियोजना का उद्देश्य श्रीनगर में श्री अमरनाथ यात्रियों को आरामदायक प्रवास को सुनिश्चित बनाना है। यह तीर्थ यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए एक सूचना केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि विभिन्न संगठनों और लोगों की यात्री निवास की लंबित मांग थी।
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ
बोर्ड ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए वर्चुअल मोड के तहत दर्शन, हवन और प्रसाद सुविधा, पवित्र गुफा में ऑनलाइन पूजा, भक्तों के दरवाजे तक प्रसाद पहुंचाना, जियो टीवी लाइव स्ट्रीम के माध्यम से पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन करवाना आदि शुरू किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ - फोटो : Amar Ujala
टीवी और डिजिटल प्लेटफार्म से पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि यात्री निवास भक्तों को बेहतर आवास सुविधा मुहैया करवाएगा।

4 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala
जम्मू और चंद्रकोट में भी बनेगा यात्री निवास
अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में यात्री निवास बनाने की योजना है। इसमें जल्द जम्मू में एक स्थायी कार्यालय के साथ विशाल यात्री निवास स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 3200 यात्रियों की क्षमता वाला एक अन्य यात्री निवास चंद्रकोट, रामबन में बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोपवे
अमरनाथ तीर्थ में रोपवे की भी परिकल्पना
एलजी ने कहा कि श्री अमरनाथ जी तीर्थ में रोपवे की भी संभावनाओं का पता लगाने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अमरनाथ यात्रियों को बेहतर और मजबूत बुनियादी और धार्मिक पर्यटन सुविधाएं मुहैया करवाना है।

यह भी पढ़ें- लेह और कारगिल के लिए सौगात: लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लोकसभा में विधेयक पारित   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें