फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर, लाल चौक का घंटाघर तिरंगे से जगमग, देखिए तस्वीरें

Sat, 07 Aug 2021 07:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक के घंटाघर को तिरंगे से रोशन किया गया है। श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने कहा कि हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में लाल चौक पर घंटाघर रोशन किया है। बता दें कि प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए डल झील के तट से साइक्लोथॉन कार्यक्रम 'पेडल फॉर डल' को हरी झंडी दिखाई। साइक्लोथॉन में पेशेवर साइकिल चालकों के साथ-साथ विभिन्न आयु समूहों के 200 से अधिक लड़कों और लड़कियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी की राष्ट्र की शांति, समृद्धि और एकता सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले युवा दुनिया भर में संदेश देंगे कि जम्मू-कश्मीर ने निरंतर शांति और प्रगति के युग की शुरुआत की है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
'पेडल फॉर दल' जैसे आयोजन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उत्सव को चिह्नित करते हैं। नागरिकों के बीच हमारे सांस्कृतिक और देशभक्ति की भावना पैदा करते हुए पूरी मानवता को एक समृद्ध भविष्य की आशा देते हैं। उपराज्यपाल ने युवाओं से उन महान हस्तियों के योगदान को पहचानने का आह्वान किया जिन्होंने एक शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है और नए भारत के निर्माण के अपने संकल्प को मजबूत किया है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को इस तरह के आयोजनों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह आयोजन युवा, सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। इससे पहले, उपराज्यपाल ने प्रतिष्ठित घंटा घर, लाल चौक से 'पॉलीथिन मुक्त श्रीनगर के लिए दौड़' को हरी झंडी दिखाई।

4 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल ने कहा कि पथ-प्रदर्शक पहल का उद्देश्य यूटी में बेहतर पर्यावरणीय स्थिरता लाने के लिए सड़कों और झीलों को स्वच्छ बनाना है। उपराज्यपाल ने पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के अलावा पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर लाल चौक का घंटाघर - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल ने पहले ही जेएमसी को 15 दिनों तक चलने वाले 'प्लास्टिक मुक्त जम्मू' अभियान का संचालन करने का निर्देश दिया था। छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों सहित 600 प्रतिभागियों की रैली श्रीनगर को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने के मुख्य उद्देश्य के साथ पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस अवसर पर नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- लेह और कारगिल के लिए सौगात: लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए लोकसभा में विधेयक पारित   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें