जम्मू शहर की गोल मार्केट के बीच स्थित ओकाफ की जमीन पर लगाए ट्रेड फेयर में भीषण आग लग गई। शनिवार की रात को लगी आग में 50 से अधिक विभिन्न उत्पादों के स्टाल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
गांधीनगर में लगी भीषण आग
- फोटो : AMAR UJALA
आग पर समय रहते करीब एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से काबू पा लिया गया। आग और फैलती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आग लगने का कारण जेेनरेटर से निकलनी वाली लपटों को माना जा रहा है। कुछ लपटें ट्रेड फेयर के लिए लगाए गए टेंट पर जा पड़ीं।
विज्ञापन
3 of 6
गांधीनगर में लगी भीषण आग
- फोटो : AMAR UJALA
देखते ही देखते मोम से तैयार किए गए टेंट ने आग पकड़ ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
4 of 6
गांधीनगर में लगी भीषण आग
- फोटो : AMAR UJALA
जानकारी के अनुसार गोल मार्केट में निजी व्यवसायियों की ओर से ट्रेड फेयर आयोजित किया गया था। ट्रेड फेयर में बाजार में क्राकरी, कपड़े, कास्मेटिक, जूतों, अंडर गारमेंट, सर्दियों के कपड़े, खिलौने सहित कई अन्य स्टाल थे। रात को करीब आठ बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 6
गांधीनगर में लगी भीषण आग
- फोटो : AMAR UJALA
घटना की सूचना पाकर दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच काफी हद तक दुकानदारों ने अपने सामान को आग से बचा लिया। यह ट्रेड फेयर जम्मू के एक व्यापारी और दिल्ली के दो सगे भाइयों की ओर से लगवाया गया था।
20 नवंबर से यह ट्रेड फेयर चल रहा था। एसपी साउथ, शहजाद सलारिया का कहना है कि आग लगने का कारण शुरुआती जांच में जेनरेटर से निकली लपटों का पता चला है। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।