फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 42 सीटर बस में भरे 55 यात्री... ओवरटेक करने के लिए दो बसों से लगी थी होड़... खाई में गिरी; 38 की मौत

Wed, 15 Nov 2023 05:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/डोडा

सार

Doda Accident Today : डोडा जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीषण हादसे में 38 यात्रियों की जान चली गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 9
doda accident - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीषण हादसे में अब तक 38 यात्रियों की जान चली गई। हादसे में 17 यात्री घायल हैं। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। चार घायलों को जीएमसी जम्मू के लिए एयरलिफ्ट किया गया। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार, डोडा जिले के बग्गर इलाके के त्रांगल में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे का शिकार हुई बस किश्तवाड़ से जम्मू की तरफ जा रही थी।



दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 9
Doda Accident - फोटो : अंजना ठाकुर
मिली जानकारी के मुताबिक, पंजीकरण संख्या JK-02 CN-6555 बस में 55 लोग सवार थे। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई। 

 
 
विज्ञापन

3 of 9
डोडा हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अंजना ठाकुर
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि यह बस 42 सीटर थी, लेकिन इसमें 55 यात्रियों को बिठाया गया था। बस रास्ते पर दौड़ते हुए दो अन्य बसों को ओवरटेक कर रही थी। तीनों बसों में आगे निकलने की होड़ मची थी। इसी बीच यह बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद बचाव अभियान का एक वीडियो भी सामने आया है।

4 of 9
घायलों को एयरलिफ्ट करते हुए - फोटो : अंजना ठाकुर
खाई से नीचे गिरी बस नजर आ रही है। ऊंचाई से गिरने की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए। जिस जगह पर यह भीषण हादसा हुआ, वहां से एक सड़क गुजरी है, जिसके मोड़ पर गहरी खाई है। ऐसे में अनुमान है कि मोड़ पर ड्राइवर से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 


विज्ञापन

5 of 9
चॉपर से घायलो को ले जाते हुए - फोटो : अंजना ठाकुर
पीएम मोदी-उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख
दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

 
विज्ञापन

6 of 9
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिवार को दो लाख और घायलों को पचास हजार की घोषणा
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि "जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

7 of 9
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : amar ujala
गृहमंत्री शाह ने जताया दुख
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 


VIDEO : डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 लोग घायल


 

8 of 9
मनोज सिन्हा(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
उपराज्यपाल सिन्हा बोले- बहुत दुखी हूं
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,"डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिव कॉम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।"

विज्ञापन

9 of 9
Doda Accident - फोटो : संवाद
21 मृतकों की हुई पहचान

डोडा बस हादसे में मारे गए 36 लोगों में से अभी तक 21 लोगों की पहचान हो पाई है। डोडा जिला प्रशासन ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। अफवाहों से बचने और सटीक जानकारी और सहायता के लिए नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा कि लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
  • 01996233337 (डीसी कार्यालय डोडा)
  • 01996233465 (एएच जीएमसी डोडा)
  • 18001807122 (टोल फ्री नंबर)
  • 9906320997, 9596776203 (नियंत्रण कक्ष)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें