फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: धरती के स्वर्ग में पतझड़ का मौसम... चिनार के सुर्ख पत्ते मोह रहे मन

Tue, 14 Nov 2023 01:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पतझड़ का मौसम कश्मीर को अनोखे नजारे पेश कर रहा है। जहां मैदानी इलाकों में सुर्ख चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का अहसास दिला रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Autumn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में पतझड़ का मौसम शुरू हो गया है। यह मौसम कश्मीर को अनोखे नजारे पेश कर रहा है। जहां मैदानी इलाकों में सुर्ख चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का अहसास दिला रहे हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी यहां घूमने आए पर्यटकों को दोहरा आनंद दे रही है। इससे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों मेें रोजगार बढ़ने की उम्मीद भी जग गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Autumn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
चंडीगढ़ से आई यामिनी ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ पतझड़ का आनंद लेने पहुंची हैं। श्रीनगर के मुग़ल गार्डन में चारों ओर सुर्ख चिनार के पत्तों को देख काफी अच्छा अनुभव हुआ। जब वह गुलमर्ग पहुंचे तो बर्फ की सफेद चादर ने उनका स्वागत किया। दिल्ली से आए सौरव जैन ने कहा कि हमें नहीं पता था कि बर्फ की सफेद चादर यहां उनका स्वागत करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Autumn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ विशेष तौर पर पतझड़ का आनंद लेने आए हैं। सौरव ने बताया कि अक्सर वह लाल सुर्ख चिनार के पत्ते तस्वीरों में देखते थे, लेकिन नीचे झड़े पत्तों पर चलना एक अलग ही आनंद है। पत्तों की आवाज एक अलग ही अनुभव पेश करती है।

4 of 5
Autumn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का निशात गार्डन हो, शालीमार मुगल गार्डन हो या फिर चिनार बाग, हर जगह चिनार के पेड़ आजकल एक अनोखा ही नजारा पेश कर रहे हैं। बता दें कि चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही लाल होना शुरू हो जाते हैं और जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू होते हैं तो इसी के साथ घाटी में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Autumn in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है। इस मौसम को देखने देश दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां आती हैं। उम्मीद है कि कश्मीर में आने वाला विंटर टूरिज्म भी काफी अच्छा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें