फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा का 128वां दिन: छह घंटे में 21 KM पैदल चले राहुल, कड़ी सुरक्षा में सांबा पहुंचा कारवां

Sun, 22 Jan 2023 10:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारत जोड़ो यात्रा के 128 वें दिन कठुआ के हीरानगर से रविवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 1.15 बजे सांबा जिले के चक नानक पहुंची। 
विज्ञापन
1 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
जम्मू में शनिवार को हुए दोहरे धमाकों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर कठुआ से छह घंटे से अधिक समय में 21 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सांबा पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल मार्च अपने कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर जम्मू पहुंचेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
भारत जोड़ो यात्रा के 128 वें दिन कठुआ के हीरानगर से रविवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 1.15 बजे सांबा जिले के चक नानक पहुंची। इस अवसर पर कांग्रेस ने कहा कि यात्रा को लोगों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हतोत्साहित कर दिया है, जो कथित तौर पर राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जनता को वास्तविक मुद्दों से गुमराह करने के लिए ध्यान भटकाने के हथकंडे अपना रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में यात्रा के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व थी और जम्मू-कश्मीर आने के बाद से यही भाव बरकरार है। हमने देखा कि कई जगहों पर लोगों को पीछे धकेला जा रहा है। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। एक दिन के ब्रेक के बाद यात्रा रविवार को जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर से शुरू होकर सुबह 9.30 बजे सांबा जिले में प्रवेश कर गई। घगवाल पहुंचने पर कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा, वीडीसी अध्यक्ष विजय टंगोत्रा, ब्लॉक प्रधान दीवान खजूरिया ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

4 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
सुरक्षा कर्मियों ने रोका, तो राहुल ने दो महिलाओं को बुलाकर की मुलाकात
इसके बाद यात्रा जतवाल पहुंची। यहां राहुल गांधी ने सभी का धन्यवाद किया। राहुल गांधी के दियानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता व कुछ महिलाएं राहुल से मिलना चाहती थीं, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नजदीक नहीं आने दिया। राहुल गांधी के कहने पर दो महिलाओं को राहुल ने अपने पास बुलाकर उनके साथ चर्चा की। सांबा के मुख्य बस अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने राहुल का स्वागत किया। जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कांग्रेस नेता विनोद कुमार, महिला नेत्री अनीता देवी को राहुल से मिलवाया। रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों ने राहुल गांधी पर पुष्प वर्षा की। कस्बे के मुख्य चौक पर राहुल गांधी ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। करीब एक बजे राहुल गांधी जिला मुख्यालय के निकट अपने वाहन में बैठ कर नानक चक पहुंचे, जहां उन्हें रात्रि विश्राम करना है।
विज्ञापन

5 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
यात्रा जारी रहेगी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उच्च न्यायालय के एडवोकेट का एक दल भी राहुल गांधी से मिला है। इसकी अगुवाई बार एसोसिएशन के प्रधान एमके भारद्वाज के साथ एक दर्जन एडवोकेट भी थे। उन्होंने राहुल गांधी से भेंट कर चर्चा की। आतंकी वारदातें होने के बावजूद भी तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उनकी यात्रा जारी रहेगी। -रजनी पाटिल, प्रभारी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bharat Jodo Yatra - फोटो : संवाद
सांबा में भारत जोड़ो यात्रा को बहुत संख्या में लोगों का प्यार मिला है। लोग राहुल गांधी की झलक पाने को बेताब देखे गए। 15 वर्ष से जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। लोग परेशान हैं, उनकी सरकारी भूमि पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अब लोग बदलाव चाहते हैं। लोगों को राहुल गांधी में एक किरण दिखई दे रही है। -विकार रसूल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें