फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत की तस्वीरें: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जम गई झीलें और नदियां, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 21 Jan 2023 05:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम सुबह से ही बदला नजर आया। जम्मू संभाग में बादल छाए रहे जबकि कश्मीर में कड़ाके की ठंड रही। लद्दाख में लगातार शीतलहर जारी है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर और रामबन के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे यातायात ठप है। कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीर और लेह-लद्दाख में झीलें और नदियां जम गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग के पटनीटॉप, सनासर, पंचेरी, राजोरी, भद्रवाह के अलावा कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम, कुपवाड़ा, गांदरबल आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

3 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कई जगह बारिश के आसार हैं। 23-25 जनवरी से मध्य और उच्च पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बर्फीले इलाकों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे उन जगहों पर जाने के दौरान सतर्क रहें जो हिमस्खलन की चपेट में हैं।

4 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में 0.5 सेमी, काजीगुंड में 11 सेमी, पहलगाम में 8.7 सेमी, कोकरनाग में 16 सेमी, कुपवाड़ा में 2.5 सेमी, गुलमर्ग में 10 सेमी, बनिहाल में 2.5 सेमी और बटोत में 2 सेमी हिमपात हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू में 1.2 मिमी, कटड़ा में 1.0 मिमी, भद्रवाह में 7.8 मिमी और कठुआ में 3.8 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में माइनस 0.1 डिग्री, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, पहलगाम में माइनस 2.9 डिग्री, अनंतनाग में 4.3 डिग्री, कोकरनाग का माइनस 1.4 डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 7.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.5 डिग्री, जम्मू में 8.7, बनिहाल में 0.2, बटोत में माइनस 1.2, कटड़ा 7.2, भद्रवाह 1.6 और लेह में माइनस 14.2, कारगिल माइनस 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कंडी इलाकों में फसलों के लिए वरदान सिद्ध होगी बारिश

बारिश कंडी इलाकों में फसलों की पैदावार के लिए वरदान सिद्ध होगी। गेहूं, सब्जियों, सरसों, मटर की फसल के लिए लाभदायक होगी। जिले में आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। किसान फसलों की सिंचाई न करे। यह एडवाइजरी स्कॉस्ट जम्मू के मौसम विभाग ने जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक 21 जनवरी को 6.0 और 22 को 3.0 एमएम बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दिन 15 एमएम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बागवान अपने खेतों में नींबू, आम, संतरा, अमरूद और लीची के पौधे लगा सकते हैं। बागवान नर्सरियों से पौधे ले सकते हैं। इस पर विभाग निर्धारित सब्सिडी 125 रुपये प्रति पौधे की दर से जारी करेगा। सलाह दी गई है कि चने की फसल में मरझान या झुलसा रोग का प्रकोप देखे जाने पर बाविस्टिन तीन ग्राम प्रति लीटर की दर से खेतों में छिड़काव करें।
विज्ञापन

8 of 8
Srinagar Snowfall - फोटो : बासित जरगर
आलू की तुड़ाई की जा सकती है। जहां पर फसल तैयार है। बारिश के कारण खेतों में पानी ठहरने से फसल बर्बाद हो सकती है। गेहूं की फसल के लिए भी सिंचाई न करने की सलाह दी गई है। बोई गई फसल में यूरिया 2.5 किलोग्राम प्रति कनाल की दर से डाला जा सकता है।

बछड़ों की करे सही तरीके से देखभाल

पशुपालकों को सलाह दी गई है कि बछड़ों की देखलाल करें। निमोनिया चपेट में ले सकता है। दुधारु पशुओं को ठंड से बचाएं। पशुओं को हरा चारा दिया जा सकता है।
 
बारिश फसलों की अच्छी पैदावार के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कंडी इलाकों में बारिश का इंतजार किया जा रहा था। अब आगामी पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। - केके शर्मा, निदेशक, कृषि विभाग, जम्मू संभाग
 
बारिश के दौरान पौधरोपण किया जा सकता है। बागवान नींबू, आम, संगतरा, अमरुद्ध के पौधे रोप सकते हैं। बागवानी के लिए बारिश अच्छी है।- - रामसेवक, निदेशक, बागवानी जम्मू संभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें