फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी हादसा: चीखपुकार के बाद जमीन पर गिरते गए लोग, रौंदते हुए भीड़ आगे बढ़ती रही, घायलों की जुबानी आप भी जानिए 

Sat, 01 Jan 2022 12:19 PM IST
करिश्मा चिब विमल शर्मा, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Mata Vaishno Devi Bhawan - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर माता से मन्नत मांगने के लिए हम भवन में पहुंचे थे। करीब 12 बजे के आसपास हम पांच लोग भवन के पास पहुंचे। इसके बाद दर्शन करने वालों की लाइन में लग गए। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की कतार लगी हुई थी। इस बीच लोगों ने नए साल का जश्न मनाते हुए माता के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 2.30 बजे गेट नंबर 3 के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। तभी जोरदार धक्का लगा और ढलान पर खड़े लोग गिरते चले गए। भीड़ उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। इसके बाद अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। इस खौफनाक घटना की जानकारी हादसे में घायल साहिल कुमार, मुंबई से आए ऋषिकेश, विकास तिवारी और सुमित ने दी। इनको प्राथमिक उपचार के लिए बाणगंगा स्थित अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन

2 of 5
Mata Vaishno Devi Bhawan - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद यात्रा को कर दिया गया बंद 
हादसे की सूचना के बाद श्राइन बोर्ड के पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और यात्रा को रोक दिया। श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। तब तक 12 लोग दम तोड़ चुके थे। डीजीपी दिलबाग सिंह ने घटना का कारण दो लोगों में झगड़े के बाद हुई धक्का-मुक्की बताई। अभी भी 15 घायलों का प्राथमिक तौर पर अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुबह आठ बजे स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारु करवाई गई। कटड़ा ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉक्टर गोपाल दत्त ने भगदड़ में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

3 of 5
Vaishno Devi Incident - फोटो : संवाद

उपराज्यपाल ने जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने के दिए निर्देश 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगदड़ के कारण हुई मौतों की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने को कहा है। इसमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी (गृह) के अलावा एडीजीपी, कमिश्नर शामिल होंगे।

4 of 5
vaishno devi incident - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों को लोगों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mata Vaishno Devi Bhawan - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत अन्य लोगों ने जताया दुख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है। गृहमंत्री शाह ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वाले प्रत्येक शख्स के परिवार को रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया। 

यह भी पढ़ें- New year 2022: नए साल में रेल नेटवर्क से जुडे़गा कश्मीर, उधमपुर-बारामुला रेल सेक्शन पर बिछाई जा रही  272 किमी लंबी रेल पटरी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें