फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Snowfall Images: बर्फ की सफेद चादर से ढके घाटी के पहाड़, देखें जमीन पर जन्नत की यह खुबसूरत तस्वीरें

Thu, 30 Dec 2021 01:15 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर

घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई जिससे पहाड़ बहुत ही खुबसूरत नजर आ रहे हैं। पर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते इस साल भी बर्फ में पर्यटक खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बर्फबारी पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग एक बार फिर से मायूस हैं। हालांकि बर्फबारी के बाद वादियों का नजारा भी बेहद खूबसूरत हो गया है। कश्मीर घाटी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम पहली बर्फबारी के बाद सफेद चादरों से ढक गया है। बर्फबारी ने पहलगाम की पूरी वादी को अपने आगोश में ले लिया। 

विज्ञापन

2 of 5
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम के साथ सोनमर्ग और गुलमर्ग में भी बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का हसीन नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर
इस बार बर्फबारी का मजा लेने के लिए कोई भी पर्यटक नजर नहीं आ रहा है।

4 of 5
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर

कोरोना के बाद पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि केस कम होने के साथ पर्यटन उद्योग रफ्तार पकड़ेगी पर एक बार फिर से कोरोना मामलों में वृद्धि ने उनकी उम्मीद तोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : बासित जरगर

फिलहाल अभी भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा है।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार: छह दहशतगर्दों का खात्मा, फिर मिली आतंकियों की पसंदीदा 'एम-4', जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें