फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, सवा दो माह में सामान्य से कम बारिश

Sat, 14 Aug 2021 10:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मानसून - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में इंद्रदेव रूठे हुए हैं। प्रदेश में पिछले सवा दो माह में मानसून के दौरान अब तक (1 जून से 12 अगस्त 2021 तक) सामान्य से कम बारिश हुई। इसमें जम्मू संभाग में जिला जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन, उधमपुर, डोडा और कश्मीर संभाग में जिला शोपियां, कुपवाड़ा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग प्रभावित हैं। इसी तरह पिछले सप्ताह (6 अगस्त से 12 अगस्त) तक जम्मू-कश्मीर में सामान्य से औसत 66 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौजूदा मानसून कमजोर चल रहा है। इससे आगामी दिनों में भी अधिक बारिश होने के आसार नहीं हैं। सामान्य में मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। अमूमन जम्मू-कश्मीर में मानसून जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक देता रहा है, लेकिन इस बार मानसून सामान्य से 17 दिन पहले जून के मध्य में ही पहुंच गया था।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मानसून - फोटो : अमर उजाला
जुलाई में मानसून ने सक्रियता दिखाई, लेकिन बाद में ये कमजोर पड़ गया। हालांकि कुछ जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश भी हुई है। लेकिन कश्मीर संभाग के दस जिलों में सामान्य तौर पर औसत 151.67 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 137.77 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मानसून - फोटो : अमर उजाला
जिसमें औसत माइनस 9.16 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। इसी तरह जम्मू संभाग के दस जिलों में औसत सामान्य 551.84 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 461.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई और यह औसत माइनस 16.44 कम बारिश हुई है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में मानसून - फोटो : PTI
पूरे प्रदेश में औसत माइनस 25.60 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। जिला रियासी में इस अवधि में सामान्य 725.8 मिलीमीटर के बजाय अधिक 883.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक बारिश है। इसी तरह जिला उधमपुर में 845.3 मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन यह सामान्य में 857.4 मिलीमीटर से कम है। 4
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में मानसून
जिला श्रीनगर में सामान्य में 130.3 मिलीमीटर की तुलना में 148.4 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। इसी तरह गांदरबल में सामान्य 173.6 मिलीमीटर की तुलना में अधिक 230.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बांदीपोरा में भी सामान्य औसत 103.1 मिलीमीटर की तुलना में 105.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारामुला में भी सामान्य 153.1 मिलीमीटर के बजाय 166.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें