फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शिवभक्तों के पास 48 घंटे में पहुंचेगा बाबा बर्फानी का प्रसाद, वर्चुअल पूजा और हवन की भी मिलेगी सुविधा

Wed, 07 Jul 2021 12:01 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

कोविड महामारी में बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी देने में असमर्थ देश-विदेश के लाखों भक्तों को अब घर बैठे ही पूजा में शामिल होने और प्रसाद लेने का सौभाग्य मिलेगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले भक्त के नाम के साथ वर्चुअल पूजा करवाएगा। उसमें बाकायदा भक्त का नाम और गोत्र का उल्लेख होगा। भक्त ऑनलाइन दर्शन के साथ वर्चुअल हवन कर सकेंगे और प्रसाद 48 घंटे में घर द्वार पर पहुंच जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बोर्ड की ओर से भक्तों के लिए वर्चुअल मोड के तहत दर्शन, हवन और ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग की सेवाओं को शुरू किया। इस साल कोविड महामारी के कारण यात्रा को रद्द किए जाने के बाद भक्तों को राहत देने के लिए बोर्ड की ओर से ये कदम उठाए गए हैं।  श्राइन बोर्ड के सीईओ नितीश्वर कुमार ने उपराज्यपाल को बताया कि इस पहल से भक्तों के लिए ऑनलाइन सेवा प्रसाद बुकिंग का विस्तार किया गया है। इसमें भक्त के नाम से वर्चुअल पूजा, वर्चुअल हवन और ऑनलाइन प्रसाद सेवा दी जाएगी। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित बोर्ड मोबाइल एप्लिकेशन से ऑनलाइन पूजा, हवन और प्रसाद सेवा का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला
पूजा और हवन प्रक्रिया में वर्चुअल माध्यम से पुजारी की ओर से भक्त के नाम और गोत्र के साथ मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। भक्तों को जियो मीट एप्लिकेशन से जोड़कर विशेष वर्चुअल पूजा और दर्शन की सुविधा दी जाएगी। डाक विभाग की ओर से 48 घंटे के भीतर भक्त के घर तक प्रसाद पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani - फोटो : अमर उजाला
बुकिंग हो जाने पर श्राइन बोर्ड की ओर से भक्त के पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी पर लिंक और दिनांक/समय के लिए सूचित किया जाएगा। वर्चुअल पूजा और हवन बुक किए गए स्लॉट के अनुसार किया जाएगा। श्राइन बोर्ड माई जियो टीवी एप्लिकेशन पर अपना समर्पित चैनल भी लांच कर रहा है, जिसमें भक्तजन दिन में कभी भी लाइव दर्शन देख सकते हैं। श्राइन बोर्ड की ओर से पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की मदद से विकसित किया गया है।

4 of 5
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला
वर्चुअल पूजा के लिए 1100 रुपये
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से मंगलवार से आनलाइन सेवाओं का शिव भक्तों को लाभ देना शुरू कर दिया गया। बोर्ड की ओर से वर्चुअल पूजा के लिए 1100 रुपये, प्रसाद के लिए 1100 रुपये (अमरनाथ जी के 5 ग्राम सिक्के के साथ), प्रसाद बुकिंग के लिए 2100 रुपये (10 ग्राम अमनाथजी के चांदी के सिक्के के साथ) और विशेष पूजा के लिए 5100 रुपये की दरें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल प्लेटफार्म से पहले ही लाइव आरती और दर्शन की सुविधा
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से भक्तों के लिए पहले ही टीवी और डिजिटल के माध्यम से भगवान शिव की पवित्र गुफा में प्रात और सायंकाल की आरती की लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इस साल लगातार दूसय्री वशर्ष कोविड महामारी के कारण यात्रा को रद्द किया गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही हैं ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें