जम्मू में अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे प्रदेशों के लोगों की सुरक्षा के उपाय जाने
शाह ने सुरक्षा स्थिति और कश्मीर घाटी में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इसमें विशेष रूप से अल्पसंख्यकों और दूसरे प्रदेशों के रहने वाले लोगों की हत्याओं के बाद उनकी सुरक्षा के लिए किए उपायों के बारे में जाना। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों और सुरक्षा बलों के घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।