फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Jammu Kashmir: शहीद परवेज के परिजनों से मिले अमित शाह, भारी बारिश और ठंड के बीच कुछ इस अंदाज में दिखे गृहमंत्री

Sat, 23 Oct 2021 12:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। घाटी पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री श्रीनगर के नौगाम में मारे गए सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के आवास पर उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। परवेज को जून 2021 में आतंकियों ने मार गिराया था। अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह भी थे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परवेज अहमद की पत्नी फातिमा अख्तर से मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक कागजात भी दिए। 22 जून की शाम को इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। हमले में परवेज अहमद शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani
इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब परवेज अहमद मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। इस दौरान दो हथियारबंद आतंकवादियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवान परवेज अहमद के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि मुझे व पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है।

4 of 5
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani
गृह मंत्री ने उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में अमित शाह - फोटो : ani
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो नए जम्मू-कश्मीर की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Jammu Kashmir: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें