शादीशुदा युवती से तीसरा निकाह करने की जिद्द पर अड़े सिरफिरे 'महबूब' को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में कुछ और खुलासे होंगे। वेलेंटाइन डे पर महबूब ने बदला लेने के लिए महिला पर तेजाब फेंक दिया था। एक तरफा प्यार में असफल होने के बाद एसिड फेंकने वाले आरोपी 'महबूब' को पुलिस ने अस्पताल से गिरफ्तार किया।
Trending Videos
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली थी वारदात
2 of 5
लव अफेयर में एसिड अटैक का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के एक नामी शॉपिंग मॉल में दिनदहाड़े हुई इस दिल दहलाने वाली वारदात से वहां मौजूद लोग घबरा गए थे। मॉल में पीड़िता को बचाने के लिए आगे आए एक कर्मचारी और अन्य युवती भी झुलस गए थे। साथ ही, इस जानलेवा एसिड अटैक में खुद ये सिरफिरा भी झुलस गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने इलाज पूरा होने के बाद उसे अस्पताल से उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
महिला का चल रहा है इलाज
3 of 5
आरोपी महबूब
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां महिला के साथ ही उसका भी इलाज चल रहा था। अब इस व्यक्ति के इलाज के बाद चिकित्सकों की राय लेने के बाद पुलिस ने महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि वह तेजाब कहां से लाया था। अगर नियमों से परे उसे तेजाब बेचा गया है, तो दुकानदार पर भी कार्रवाई होगी।
लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई
4 of 5
acid attack
वारदात से चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद लोगों ने सिरफिरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के मुताबिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महबूब मूल रूप से सीकर जिले में पाटण कस्बे का रहने वाला है। वह जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में लंकापुरी बस्ती में रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है।
जानकारी के अनुसार महबूब की पहले दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन महबूब की हरकतों से परेशान दोनों पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है। वहीं, एसिड अटैक की शिकार 27 वर्षीया पीड़िता भी भट्टा बस्ती में पति के साथ रहती है। वह झोटवाड़ा रोड पर ट्राइटन मॉल में हाउस किपिंग की जॉब करती है। पिछले कुछ साल से उसकी आरोपी मेहबूब से जान पहचान हुई थी। ये नजदीकियां दोस्ताना संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि मेहबूब पिछले कुछ अरसे से उस पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थी। युवती के शादी से इंकार कर दिया तो वह पागल सा हो गया और युवती पर एसिड अटैक किया।