फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार साल बाद 'विवाहिता' मिली इस हाल में, उससे होती थी 'गलत' मांग

Tue, 20 Feb 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन - फोटो : demo pic
शादी के चार साल बाद एक विवाहिता का शव कुए में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला का गला घोंटकर लाश कुएं में पटक दी गई थी।

अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के गांव नांगल बास मे विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने विवाहिता के पति सहित चार जनों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर गला घोंटकर हत्या कर शव को कुंए मे डालने का मामला दर्ज कराया है।


 
विज्ञापन

महिला से करते थे मारपीट

2 of 5
दहेज
पुलिस के अनुसार लक्ष्मणगढ क्षेत्र के गांव बेरला की आशा देवी की शादी चार वर्ष पूर्व गांव नांगल बास निवासी जीतू बैरवा के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालजन विवाहिता के साथ मारपीट करते थे।



 
विज्ञापन

गला घोंट फेंक दिया कुएं में

3 of 5
marriage
विवाहिता की मौत की सूचना पर महिला के पीहर पक्ष ने पुलिस में दहेज की मांग को लेकर गला घोंट कर हत्या कर शव को कुएं मे फेंकने का मामला दर्ज कराया है। पीहर पक्ष का कहना है कि चार साल पहले दोनों की शादी धूमधान के साथ हुई थी।
 

महिला को किया जाता था प्रताड़ित

4 of 5
dowry
उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला के साथ आए दिन मारपीट आदि की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसे लेकर कई बार समझाईश भी की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच

5 of 5
दहेज हत्या - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोर्टमार्टम करा शव को पीहर पक्ष को सौंपा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब  है कि राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में दहेज प्रथा की खबरें सामने आती रहती है। जहां महिलाओं को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें