फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में बजा इनके नाम का डंका, कर डाला कुछ ऐसा WHO ने बनाया कैलेंडर गर्ल

Thu, 08 Mar 2018 02:23 PM IST
बिंदर ठाकुर, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
1 of 7
पर्वतीय इलाकों के जोखिम भरे रास्तों में एक आशा वर्कर के ड्यूटी के लिए हौसले का विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी कायल हो गया।
विज्ञापन

फोटो अपलोड किया तो डब्ल्यूएचओ भी हुआ कायल

2 of 7
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज के शंकरदेहरा में तैनात आशा वर्कर गीता वर्मा ने दुरूह इलाकों में बाइक से टीकाकरण की दवा पहुंचाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
05 अगस्त और 30 अगस्त को मीजल-रूबेला वैक्सीन को गीता अपने गले से बांधकर बाइक पर दूरदराज इलाकों में पहुंच गई थी। डब्ल्यूएचओ के बाद अब राज्य महिला आयोग ने इस आशा वर्कर को कैलेंडर गर्ल बनाया है।

4 of 7
मीजल-रूबेला का प्रदेश में यह पहला टीकाकरण था जिसे अंजाम देने के लिए गीता घुमंतू समुदाय के बच्चों के लिए 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रायगढ़ और शिकारी देवी जा पहुंची थी।
विज्ञापन

5 of 7
गीता ने जब जंगलों में इन बच्चों के टीकाकरण का फोटो अपलोड किया तो डब्ल्यूएचओ भी प्रभावित हो गया। संगठन ने उसे कैलेंडर गर्ल घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
9 सितंबर 2017 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम शंकरदेहरा पहुंची और टीम ने गीता वर्मा पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई। गीता वर्मा माहूंनाग स्कूल में पढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसी भी काम को अगर जुनून के साथ किया जाए तो आप बुलंदी पर पहुंच जाते हैं कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गीता ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें