फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: देवभूमि की चोटियां फिर बर्फ से लकदक, देखने लायक है नजारा

Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
1 of 10
देवभूमि की चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। कुदरत का नजारा देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व लाहौल घाटी में रविवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। हालांकि दोपहर एक बजे तक कुल्लू-मनाली का मौसम साफ रहा और बीच में धूप भी खिलती रही। तस्वीर में लाहौल-स्पीति के चिचम गांव का नजारा।
विज्ञापन

2 of 10
तस्वीर में किन्नौर जिले के छितकुल में एक फीट बर्फबारी होने के बाद कुछ यूं दिखा नजारा।
विज्ञापन

3 of 10
इस दौरान मनाली घूमने आए पर्यटकों ने सोलंगनाला का रूख कर यहां ताजा बर्फ के बीच खूब अठखेलियां की। जबकि दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला व जलोड़ी दर्रा आदि पहाडिय़ों में बर्फबारी फिर शुरू हुई। जबकि निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्व्यस्त हो गया।

4 of 10
रविवार को वार्षिक परीक्षा के प्रश्रपत्रों को लेकर पांगी के लिए उड़ा हेलीकाप्टर खराब मौसम के कारण रोहतांग से वापस लौट आया। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। जबकि सोलंगनाला में 15 तथा जलोड़ी दर्रा में दस सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले औट-आनी-सैंज हाईवे-305 के बंद होने से लोगों को सोझा से मीलों पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 10
वहीं बर्फबारी से जाणा, गाड़ागुशैणी, मलाणा, रोहाचला, पलचान, कोठी समे डेढ़ दर्जन एचआरटीसी के बसों के रूट प्रभावित हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आधे रास्ते से पैदल ही जाना पड़ा। बारिश व बर्फबारी को कृषि के साथ बागवानी के लिए वरदान माना जा रही है। मौसम के रूख को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला व खंड स्तर की आपदा प्रबंधक टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है। डीसी कुल्लू युनूस ने पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

6 of 10
दो दिन से विश्व विख्यात सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली का मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को सोलंग नाला की ढलान में पड़ी ताजा बर्फ से यहां पर्यटकों ने खूब मस्ती की। दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने से पर्यटकों ने यहां बर्फ के फाहों के बीच सेल्फी और फोटो भी लिए।
विज्ञापन

7 of 10
घाटी में हो रही बर्फबारी की सूचना पाकर पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटक उमड़ने लगे हैं। गोवा से घूमने आए सैलानी फरनैडो ने बताया कि वह पांच दिन के लिए मनाली में आए हैं। रविवार को उन्होंने सोलंगनाला पहुंचकर हिमपात होते देखा।

8 of 10
हरियाणा से आए आदित्य ठाकुर और गरिमा ठाकुर ने बताया कि उन्हें बर्फ देखने की इच्छा थी, जो मनाली आकर पूरी हो गई है। उन्होंने बच्चों के साथ जमकर बर्फ में मस्ती की और सेल्फी लेकर इसे अपने दोस्तों व परिजनों के साथ शेयर किया है।

9 of 10
रोहतांग के साथ सोलंगनाला में हो रही बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है। होटलों की आक्यूपेंसी में भी दस फीसदी तक उछाल आया है।
विज्ञापन

10 of 10
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के स्नो प्वाइंटों में हो रही बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए अच्छी है। इसका लाभ समर सीजन में भी पर्यटकों को मिलेगा। हिमाचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार डोगरा ने बताया कि आने वाले दिनों में बर्फबारी से मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें