फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन हैं यूपी के टॉप 10 करोड़पति विधायक

Mon, 23 Jan 2017 10:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा के लिए अधिकांश पार्टियां प्रत्याशियों की सूची लगभग जारी कर दी है। हर बार की तरह इस चुनाव में भी रिश्तेदारों,  बाहुबली, धनकुबेरों को सभी पार्टियों ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कई करोड़पति विधायक चुनकर आए। आइए जानते हैं कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए प्रदेश के टाप टेन करोड़पति विधायकों के नाम...
विज्ञापन

2 of 11
नवेद मियां, विधायक, स्वार - फोटो : social media
सोलहवीं विधान सभा के 403 विधायकों में स्वार टांडा से विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां सबसे अमीर रहे। नवेद मियां के पास सबसे अधिक 58 करोड़ की संपत्ति है। 56 वर्षीय नवेद मियां चंडीगढ़ के कालेज आफ आर्किटेक्चर से बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मार्केटिंग की डिग्री ली। 
 
विज्ञापन

3 of 11
शाह आलम ,बसपा, विधायक - फोटो : facebook
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा सीट से बसपा विधायक शाह आलम दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास 54.44 करोड़ की संपत्ति है।


 

4 of 11
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा - फोटो : file photo
साल 2012 में नोएडा विधानसभा से केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा निर्वाचित हुए थे। यूपी विधानसभा में शर्मा तीसरे धनवान विधायकों में से एक थे। उनके पास कुल संपत्ति  37.45 करोड़ रुपये की थी। हालांकि उन्होंने सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

 
विज्ञापन

5 of 11
करतार सिंह भड़ाना, विधायक, खतौली - फोटो : social media
धनवान विधायकों की सूची में पांचवें स्थान पर खतौली विधानसभा से आरएलडी के विधायक करतार सिंह भड़ाना के नाम दर्ज हैं। इनके पास कुल संपत्ति  26.30 करोड़ है।

 
विज्ञापन

6 of 11
ओम कुमार, नहटौर, विधायक - फोटो : social media
बिजनौर जिले के नहटौर विधायक ओम कुमार की संपत्ति 23.41 करोड़ रुपये की है। इस बार के चुनाव में ओम कुमार ने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी ने इनको नहटौर से उम्मीदवार घोषित किए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
सुभाष पासी, विधायक, सपा - फोटो : social media
गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी धनवान विधायकों की सूची में शामिल हैं। इनके पास 22.10 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

8 of 11
देवेंद्र अग्रवाल, विधायक, सादाबाद - फोटो : social media
हाथरस जिले के सादाबाद से सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल की संपत्ति  21.91 करोड़ रुपये की है। विधायक देवेंद्र अग्रवाल का विवादों से गहरा नाता है। उनके खिलाफ फर्जी अभिलेखों के आधार पर डीजल बेचने का लाइसेंस लेने का मामला चल रहा है। हालांकि यह मामला आठ साल पुराना है।

 

9 of 11
समर्थकों के साथ हेमलता चौधरी - फोटो : social media
बागपत से बसपा विधायक हेमलता चौधरी की संपत्ति  20.76 करोड़ रुपये है। 2012 के चुनाव में बागपत विधानसभा में बसपा प्रत्याशी हेमलता चौधरी नए सूरमा के रूप में मैदान में थी। हालांकि उनके पति प्रशांत चौधरी एमएलसी थे, जिसके कारण वो चुनाव जीतने में कामयाब रहीं।

10 of 11
उमाशंकर सिंह - फोटो : social media
बलिया जिले के रसड़ा के बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की संपत्ति  20.75 करोड़ रुपये है। अभी कुछ दिन पहले यूपी के राज्यपाल ने विधायक उमाशंकर सिंह की सदस्यता रद्द कर दी है। कहा जा रहा है कि राज्यपाल ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर इस तरह की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उमाशंकर सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन

11 of 11
अमर पाल, साहिबाबाद - फोटो : social media
दिल्ली से सटे साहिबाबाद के विधायक अमर पाल शर्मा धनवान विधायकों की सूची में दसवें स्थान पर हैं। इनके पास कुल संपत्ति 20.57 रुपये की है। अमर पाल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बीएसपी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें