फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर ने किया ऐसा काम, हो सकती है 14 साल की जेल

Mon, 23 Jan 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अराफात सनी - फोटो : Yahoo
बांग्लादेश के स्पिनर अराफात सनी को ढ़ाका में गिरफ्तार किया गया है। 30 वर्षीय गेंदबाज पर आरोप है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों का प्रचार भी किया।
विज्ञापन

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

2 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
रविवार को ढ़ाका की स्थानीय पुलिस ने उन्हें महिला की निजी तस्वीरों के दुरुपयोग के आरोप में हिरासत में लिया। इस मामले में अराफात की गर्लफ्रेंड ने ही मोहम्मदपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

3 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
पुलिस ने सूचना और संचार तकनीक (ICT) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की तहकीकात कर रहे पुलिस अधिकार जमालुद्दीन मीर ने कहा कि सनी ने लड़की के नाम से नकली फेसबुक अकाउंट बनाया और दोनों की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

4 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
लड़की का कहना है कि ये तस्वीरें अपमानजनक और आपत्तिजनक हैं। पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने सनी को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

5 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
सनी ने बांग्लादेश के लिए 16 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने वनडे में 25 की औसत से 24 विकेट और टी-20 में 19.16 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में नजर आने वाले इस खिलाड़ी पर राष्ट्रीय बोर्ड ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

6 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
बताया जा रहा है कि सनी ने अपनी गर्लफ्रेंड से 7 साल के अफेयर के बाद शादी कर ली थी, मगर उसे दर्ज नहीं कराया। यदि यह आरोप साबित हो जाते हैं, तो सनी को 14 साल की जेल, या 1 करोड़ टका (करीब 86 लाख रुपए), अथवा दोनों हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की तस्वीरों की वजह से एक बार फिर क्रिकेटर पहुंचा जेल

7 of 7
अराफात सनी - फोटो : ESPN
सनी हालिया समय में जेल की हवा खाने वाले तीसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। इससे पहले शहादत हुसैन और उनकी पत्नी पर नौकारनी को यातनाएं देने और रुबेल हुसैन पर एक अभिनेत्री से बलात्कार करने का आरोप लगा था और ये भी जेल की हवा खा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें