कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में आज सूरत की अदालत के समक्ष पेश होंगे। पार्टी नेताओं ने बुधवार को कहा, अदालत के इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है। वहीं, आम आदमी पार्टी शहीद दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। साथ ही ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी के अंदर शराब की जांच के दौरान झोले में विस्फोटक मिला। हालांकि, बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...