दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 के सदस्य देशों का दो दिनी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आज यानी शनिवार से शुरू होगा। वहीं, बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली। हवाओं ने मौसम को थोड़ा ठीक कर दिया। इसके अलावा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के 50 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से देशभर में ग्राहक जागरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
जी20 शिखर सम्मेलन का आज होगा आगाज
दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जी-20 के सदस्य देशों का दो दिनी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आज यानी शनिवार से शुरू होगा। शिखर सम्मेलन को मुख्यत: तीन सत्रों में बांटा गया है-एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य। सम्मेलन के लिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष समेत कई वैश्विक नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
एन चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : SOCIAL MEDIA
आंध्र पदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी ने पूर्व सीएम के बेटे नारा लोकेश को भी हिरासत में लिया है। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व सीएम की गिरफ्तारी हुई है। साल 2021 में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में फिर राहत भरी बारिश
बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली। हवाओं ने मौसम को थोड़ा ठीक कर दिया। मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की उम्मीद जताई है। शुक्रवार देर रात भी एनसीआर में बारिश हुई। नोएडा में हल्की हवाएं भी चलती रहीं। दिल्ली के भी कई इलाकों में रात और तड़के बारिश की खबर है। इससे पहले शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में बारिश की बूंदों ने भिगोया। आसमान में काले बादलों व हल्की हवाओं के चलने से मौसम जरूर सुहावना हो गया। इस हल्की बारिश से तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पीएम मोदी के कार्यकाल में तीन अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए
- फोटो : अमर उजाला
अब तक आठ अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए
भारत इस समय जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनिया के तमाम मुल्कों के प्रमुख भारत में हैं। इनमें सबसे ताकतवर देश अमेरिका के प्रेसीडेंट जो बाइडन भी शामिल हैं। वे शुक्रवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली आते ही वे सबसे पहले पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत में मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक रिकॉर्ड बना लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन
- फोटो : सोशल मीडिया
राम-सैलिसबरी ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब
रोहन बोपन्ना का यूएस ओपन में पुरुष युगल चैंपियन बनने का सपना दूसरी बार अधूरा रह गया। वह और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन राजीव राम और जो सैलिसबरी से शुक्रवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में फाइनल में 6-2, 3-6, 4-6 से हार गए। राम और सैलिसबरी लगातार तीन बार यूएस ओपन जीतने वाले पहले पुरुष युगल जोड़ी बने। यह उनका कुल मिलाकर चौथा ग्रैंड स्लैम था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Draupadi Murmu
- फोटो : Social Media
राष्ट्रपति के रात्रिभोज में सभी सीएम-केंद्रीय मंत्रियों को न्योता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शनिवार को विश्व नेताओं के सम्मान में दिए जाने वाले भोज में सभी कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के साथ मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। किसी उद्योगपति को न्योता नहीं दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रण नहीं दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
भारतीय सेना (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
भारत में वांछित आतंकी अबू कासिम पाक अधिकृत कश्मीर में ढेर
भारत में वांछित एक आतंकवादी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। इस साल सीमा पार से सक्रिय किसी शीर्ष आतंकवादी कमांडर की यह चौथी हत्या है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन
- फोटो : AMAR UJALA
यूक्रेन पर सहमति की राह में चीन फिर डालेगा अड़ंगा
दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में मेजबान भारत जलवायु परिवर्तन और आर्थिक मुद्दों पर सार्थक पहल के लिए एकराय बनाने की कोशिश में है। दूसरी तरफ, पश्चिमी देशों संकेत दे रहे हैं कि बाली सम्मेलन की तरह इस बार भी रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहेगा। पश्चिमी देश एकजुट होकर रूस पर दबाव बनाने की कोशिश में हैं। उधर, चीन का रुख यूक्रेन के मसले पर किसी भी तरह की आमराय बनाने की राह में बाधक बन रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
By Election Results
- फोटो : Amar Ujala
घोसी उप-चुनाव में किसके साथ गया दलित मतदाता
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की घोसी सीट की रही। इस सीट पर सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। पार्टी को 2022 में मिले वोटों से भी ज्यादा मत मिले। वहीं, भाजपा 2022 जितने वोट भी नहीं पा सकी। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मिले पीएम मोदी।
- फोटो : Twitter
2024 में भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। इससे पहले, दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता में अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही बैठक में जो बाइडन ने यूएनएससी के लिए भारत की उम्मीदवारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर संयुक्त बयान भी जारी किया है, जिसमें दोनों नेताओं ने अमेरिकी नौसेना संपत्तियों के रखरखाव और मरम्मत के केंद्र के रूप में भारत के उभरने और भारतीय शिपयार्ड के साथ मास्टर शिप मरम्मत समझौतों का भी स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर