फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अहमदाबाद में पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति का रोड शो, कोहरे की चपेट में आए दिल्ली समेत 20 राज्य

Tue, 09 Jan 2024 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वहीं, मालदीव से विवाद में अन्य देशों का भारत के साथ आना चीन को रास नहीं आया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत को खुले दिमाग से सोचना चाहिए। इसके अलावा, देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन किमी लंबा रोड शो आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी आज यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रोड शो करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे

मालदीव मामले में चीन ने उगला जहर
मालदीव से विवाद में अन्य देशों का भारत के साथ आना चीन को रास नहीं आया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत को खुले दिमाग से सोचना चाहिए। भारत सोचता है कि क्षेत्र में उसका ही प्रभाव बना रहे। मालदीव और अन्य पड़ोसी उसके हिसाब से चलें और चीन से दूर रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स कहता है कि भारत को यह सोचना चाहिए कि दक्षिण एशिया के देशों में चीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पडरौना नगर में सुबह कोहरे में आते-जाते लोग।

दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर
देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
बिलकिस बानो (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिलकिस बानो की टिप्पणी
आज मेरे लिए सच में नया साल है। मैं डेढ़ साल बाद मुस्कुराया है। मैंने अपने बच्चों को गले से लगाया है। ऐसा लग रहा है कि मेरे सीने से पहाड़ जैसा एक पत्थर हट गया हो। मैं फिर से सांस ले सकती हूं। यह कहना है बिलकिस बानो का। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे 11 लोगों की शीघ्र रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया। इसी फैसले पर बिलकिस बानो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Franz Beckenbauer - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मनी को विश्व विजेता बनाने वाले बेकनबाउर का निधन
जर्मनी के महान फुटबॉल खिलाड़ी फ्रेंज बेकनबाउर नहीं रहे। रविवार को 78 साल की उम्र में नींद के दौरान उनका निधन हुआ। 1974 में पश्चिम जर्मनी जब नीदरलैंड को हराकर विश्व विजेता बना तो बेकनबाउर उस टीम के कप्तान थे, 1990 में जब जर्मनी लोथार मथायस की कप्तानी में विश्व चैंपियन बना तो बेकनबाउर उस टीम के मैनेजर थे। जगालो, बेकनबाउर के अलावा बाद में यह उपलब्धि फ्रांस के वर्तमान कोच डिडियर डेशचैंप ने हासिल की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : Twitter

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक आज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। सोरेन की अध्यक्षता में यह अहम बैठक प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, बजट सत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके लिए सभी विभागों ने पहले से ही तैयारियां कर रख रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Fauda Actor Idan Amedi - फोटो : सोशल मीडिया

गाजा में संघर्ष के दौरान 'फौदा' एक्टर अमेदी गंभीर रूप से घायल
गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच भीषण संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फौदा' में नजर आए अभिनेता-गायक इदान अमेदी संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेदी गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइली सेना आईडीएफ के आरक्षित सैनिक के रूप में लड़ रहे थे। सोमवार को कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेदी को सोमवार को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Maldives Flag

मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद की प्रतिक्रिया
मालदीव और भारत के बीच तनाव जारी है। इस बीच मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करना मालदीव सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम है। भारत हमारा विश्वसनीय सहयोगी है। भारत रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारी मदद करता है। भारत के प्रधानमंत्री की आलोचना करना गलता है। वर्तमान मालदीव सरकार लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को कमजोर करने का प्रयास है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
pm imran khan and pm modi - फोटो : amar ujala

बालाकोट हमले के अनसुने किस्से
पाकिस्तान और भारत के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है। इस बीच भारत के पूर्व राजनयिक ने बताया कि बालाकोट हमले के बाद चीन सहित कई देशों ने पाकिस्तान को सुझाव दिया था कि वे भारत के साथ तनाव को कम करने के लिए एक उप मंत्री भेजे लेकिन नई दिल्ली ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

22 साल बाद लंदन पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री
22 साल बाद भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लंदन पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री सिंह तीन दिन के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। इस दौरान, रक्षा मंत्री ने भारत-ब्रिटेन रक्षा साझेदारी के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। सिंह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजूबत करने पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग सहित अन्य व्यापक मुद्दों पर गहन रूप से बातचीत होगी। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें