फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: G20 समिट के लिए भारत रवाना हुए जो बाइडन, छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज

Fri, 08 Sep 2023 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। वहीं, भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी- जो बाइडन - फोटो : Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के लिए रवाना
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका से गुरुवार को रवाना हो चुके हैं, वे शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले ही दिन वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस से जारी जर्मनी, भारत और वियतनाम के उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे ज्यादा समय भारत में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू
भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आना गुरुवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ दिल्ली पहुंच गए हैं। साथ ही आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ भी  दिल्ली पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अधिकांश देशों के प्रमुख आठ सितंबर यानी आज भारत आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : Twitter

ईयू संसद सदस्यों के साथ बंद कमरे में राहुल गांधी ने की बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की। उम्मीद है कि, बैठक के दौरान मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति पर भी जिक्र किया गया। राहुल गांधी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर मानवाधिकार के मुद्दों पर केंद्रित नागरिक समाज संगठनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। ब्रुसेल्स में उन्होंने अपने पहले दिन का समापन प्रवासी भारतीयों के साथ रात्रिभोज करके किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मतगणना स्थल पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज आएंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
G-20 Summit - फोटो : ANI

दो दिन वैश्विक राजधानी बनी रहेगी दिल्ली
जी-20 के सदस्य देश दुनिया की 80 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन देशों के शीर्ष नेता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में रहेंगे। दो दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वैश्विक राजधानी बनी रहेगी। खास बात यह है कि इस बार के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत अपनी अध्यक्षता में पांच पहलों के जरिये दुनिया के देशों को एक-दूसरे के करीब लाने में सफल होता दिख रहा है। इन पांच पहलों में पहली बार विदेश मंत्रियों की बैठक के परिणाम और अध्यक्ष द्वारा सारांश जारी किया गया, जिसे सभी देशों की मंजूरी मिली। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ठंड के बीच बारिश - फोटो : पीटीआई

19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना
देश में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पूर्वी हिस्से में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 19 राज्यों में जोरदार बारिश संभावना जताई है। इसके अगले दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को भी 14 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कान्हा के बाल स्वरूप के हुए दर्शन - फोटो : अमर उजाला

ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन
रात 12 बजने को हुए तो जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्रीकृष्ण के श्रीविग्रह को श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने सवा मन दूध, दही, शहद, घी, बूरा आदि दिव्य औषधियों से बनाए पंचामृत से अभिषेक किया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
जन्माष्टमी - फोटो : Twitter

जन्मे कन्हैया...देशभर में छाया हर्षोल्लास
भारत में सात सितंबर को हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा से लेकर वृंदावन और वृंदावन से लेकर द्वारका हर तरफ सिर्फ जन्माष्टमी की धूम ही देखनी मिली। मथुरा के ठाकुर श्रीकेशव देव महाराज मंदिर में रात 12 बजे भगवना कृष्ण का जन्म हुआ। भगवान का जन्म होते ही घंटे-घड़ियाल बजाए गए और भक्तों के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

35वें दिन मसाजिद कमेटी ने रोका ज्ञानवापी का सर्वे
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे नहीं हो सका। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सुबह निर्धारित समय से पहुंची जरूर, लेकिन सर्वे नहीं कर सकी। इसकी सूचना पाकर जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने एस चनप्पा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एएसआई की टीम और मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों से बात की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। मसाजिद कमेटी का कहना है कि जब तक अदालत का स्पष्ट आदेश नहीं आएगा, तब तक सर्वे का काम नहीं होने दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला

संक्रमण की चेन तोड़ेंगे तीन बड़े अस्पतालों में बने स्पेशल जोन
सम्मेलन के दौरान जैविक, रासायनिक व न्यूक्लियर आपदा से निपटने के लिए दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों में स्पेशल जोन तैयार किए गए हैं। यहां किसी भी प्रकार के संक्रमण की चेन तोड़कर मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। इन जोन को बनाने में अस्पताल के डॉक्टरों के साथ आर्मी की मदद ली गई है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें