फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: PM मोदी उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन; मिजोरम के सीएम पद की शपथ लेंगे लालदुहोमा

Fri, 08 Dec 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने बुधवार को ही राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति आज सदन में रिपोर्ट पेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी ने बताई महिलाओं की सियासी अहमियत (फाइल) - फोटो : social media

देहरादून में आज जुटेंगे निवेशक, पीएम मोदी करेंगे
उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटेंगे। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पांच हजार से अधिक निवेशकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
लालदुहोमा - फोटो : Social Media

लालदुहोमा आज लेंगे मिजोरम के सीएम पद की शपथ
मिजोरम के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने बुधवार को ही राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था। जेडपीएम ने राज्य की 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल कर एमएनएफ और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

महुआ मोइत्रा पर आज लोकसभा में पेश होगी आचार समिति की रिपोर्ट
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति आज सदन में रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद महुआ के खिलाफ निष्कासन प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। रिपोर्ट में न सिर्फ महुआ की सदस्यता निरस्त करने की, बल्कि उनके कृत्यों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए इसकी जांच भी कराने की सिफारिश की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
जूनियर महमूद - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद का निधन
मशूहर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है। बता दें कि जूनियर महमूद ने 'हाथी मेरे साथी', 'कारवां' और 'मेरा नाम जोकर' सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मीराबाई जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज लाल किले में करेंगे पहली वास्तुकला प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लाल किले में पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' और छात्र 'समुन्नति' का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें कहा गया है कि भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक समारोह (आईएएडीबी) दिल्ली में सांस्कृतिक क्षेत्र के परिचय के रूप में काम करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
india alliance - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर में इस दिन हो सकती है 'इंडिया' गठबंधन की बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की अगली बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 17-20 दिसंबर के बीच यह बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की फिर जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत या भारतीय लोगों के हितों के खिलाफ कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए मोदी को डराने, धमकाने या मजबूर कर सकने की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। हालांकि मैं जानता हूं कि उन पर ऐसा दबाव है। वैसे हम कभी इस बारे में बात नहीं करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई

कोलंबो सुरक्षा कॉन्कलेव की बैठक में शामिल हुए एनएसए डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मॉरीशस के दौरे पर हैं। इस दौरान डोभाल मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित क्षेत्रीय समूह कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव की छठीं एनएसए-राज्य स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बता दें, सीएससी के सदस्यों में भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हैं। बांग्लादेश और सेशेल्स समूह के पर्यवेक्षक हैं। बैठक में डोभाल ने सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सीएससी के महत्व को बताया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

गाजा में संघर्ष के दौरान इस्राइली मंत्री के बेटे की मौत
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम के बाद से लगातार जंग जारी है। युद्ध में अब तक 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली डिफेंस फोर्स ने बताया कि युद्ध में केंद्रीय मंत्री के बेटे की भी मौत हो गई है। मंत्री का बेटा इस्राइली सेना में सार्जेंट के पद पर तैनात था, जो गुरुवार को उत्तरी गाजा में संघर्ष के दौरान मारा गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 89 इस्राइली सैनिकों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों के बलिदान को किया याद
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानति किया। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए जवानों के समर्पण को अद्वितीय बताया। प्रधानमंत्री ने लोगों से एक्स पर आग्रह किया कि वे सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में योगदान अवश्य करें। बता दें, 1949 के बाद से सात दिसंबर को हर वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें