फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting: 50 साल से भोजन का एक दाना भी नहीं खाई है ये महिला, सिर्फ पानी-स्वीट ड्रिंक पर है जीवित

Thu, 07 Dec 2023 08:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
vietnam women - फोटो : Social Media
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती रही है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। अगर आप एक दिन भी खाना न खाएं तो शरीर कमजोर सा लगने लगता है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो वर्षों से बिना कुछ खाए ही जी रहे हैं। इस आर्टिकल में हम वियतनाम की एक ऐसी ही महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो करीब 50 साल से सिर्फ पानी पीकर जीवित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 वर्षीय वियतनामी महिला का दावा है कि उसने 50 वर्षों में कोई ठोस भोजन नहीं खाया है,वह केवल पानी और शर्करा युक्त पेय पर जीवित है। वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत में रहने वाली बुई थी लोई अपनी उम्र के हिसाब से काफी अच्छी दिखती हैं। पर उनका दावा है कि करीब पांच दशक से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है।
विज्ञापन

2 of 5
पानी पीकर जिंदा है महिला - फोटो : istock
पानी और शीतल पेय पर है जीवित

बुजुर्ग महिला का कहना है कि वह आधी सदी से पानी और शीतल पेय पर जी रही है और उसे कभी ठोस भोजन की इच्छा भी नहीं होती है। यह सब 1963 में शुरू हुआ जब वह और अन्य महिलाएं युद्ध के दौरान घायल सैनिकों का इलाज करने के लिए पहाड़ पर चढ़ रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई।

वह बेहोश हो गई थी, यद्यपि वह बच गई, लेकिन उसके बाद वह कभी भी पहले जैसी नहीं रही। होश में आने के बाद उसने कई दिनों तक कुछ नहीं खाया, इसलिए उसके दोस्तों ने उसे मीठे पेय देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
water bottle - फोटो : istock
1970 से बिना भोजन के है जीवित

बिजली गिरने की घटना के कुछ साल बाद तक बुई ने मुख्य रूप से फल ही खाना जारी रखा। लेकिन उन्हें कभी भी ऐसे भोजन की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। 1970 में उन्होंने हमेशा के लिए ठोस भोजन छोड़ दिया और जीविका के लिए केवल पानी और शीतल पेय पर निर्भर रहने लगी। उसका रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर पानी और मीठे शीतल पेय की बोतलों से भरा हुआ रहता है।

4 of 5
पानी ही है आहार - फोटो : Pixabay
75 वर्षीय महिला का दावा है कि खाने की महक से उसे उबकाई आने लगती है हालांकि वह पहले अपने बच्चों के लिए खाना बनाती थी। अब जब उसके बच्चे बड़े हो गए हैं और बाहर चले गए हैं, तो उसकी रसोई में धूल जमा हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि अपने अजीब खान-पान के कारण वह कभी अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करा पाती थी और उसे दूसरों से दूध मांगना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vietnam women - फोटो : Social Media
पानी ही है जीने का सहारा

वियतनाम-क्यूबा अस्पताल में पोषण विभाग के डॉक्टरों के अनुसार, शर्करा युक्त शीतल पेय शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। हालांकि, वे इस बात पर भी जोर देते हैं कि इसका अधिक सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है और इससे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आश्चर्यजनक रूप से बुई 50 साल से ऐसे ही पेय डाइट का पालन करके जीवित हैं। 

------------------------
स्रोत और संदर्भ

Elderly Woman Claims She Has Lived on Water and Soft Drinks Alone for 50 Years
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें