फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी की रैली, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर हमला

Mon, 08 Apr 2024 08:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सूर्य ग्रहण - फोटो : CITY OFFICE
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
 PM मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। एक दिन पहले बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी आज चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में आने वाले इस इलाके में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कराए जाने हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
 पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे जो बस्तर में हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला
लू की चपेट में देश के आठ राज्य

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत आठ राज्य इस समय लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनकी वजह से अगले छह दिनों के दौरान यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में छिटपुट बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
 भारतीय जलवायु और मौसम का मिजाज समझना भी बेहद जरूरी

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर केंद्र सरकार की तरफ से लगातार जारी मंथन के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सुझाव दिया है कि कोई भी फैसला लेने से पहले देश के विभिन्न हिस्सों की जलवायु स्थिति को समझना जरूरी है। आईएमडी का मानना है कि चुनाव के लिए ऐसा समय चुना जाना चाहिए, जिसमें पूरे देश के लिहाज से मौसम चुनाव कराने के अनुकूल हो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम
रामनवमी से पहले ममता ध्रुवीकरण की ताक में

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लिया है। पश्चिम मेदिनीपुर में एक सवाल के जवाब में उन्होंने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी खूब सुनाया। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'बुआ-भतीजा' एनआईए पर हमला कर रहे हैं, यह कोई नई बात नहीं। वे ईडी और सीबीआई पर भी हमले करते रहे हैं। पिछले तीन साल से टीएमसी केंद्रीय एजेंसियों को रोक रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
जेपोरिझाझिया परमाणु संयंत्र - फोटो : Social Media
 यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट पर हमला

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ हिंसक संघर्ष दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने जेपोरिझाझिया (Zaporizhzhia) परमाणु प्लांट पर ड्रोन से हमला किया है। अंतरराष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने इस हमले को बेहद घातक बताते हुए परमाणु केंद्र के समीप ड्रोन से हमले को खतरनाक कृत्य करार दिया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
शोभिता धुलिपाला - फोटो : social media
 'मंकी मैन' में कैसा होगा शोभिता धूलिपाला का किरदार?

अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला 'पोन्नियन सेल्वन' और 'पोन्नियन सेल्वन 2' समेत 'मेड इन हेवन' सीजन 1 और 2 के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने देव पटेल की 'मंकी मैन' से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अब एक हालिया इंटरव्यू में, शोभिता ने 'मंकी मैन' में शक्तिशाली लेकिन निंदनीय व्यक्तियों की देखभाल करने वाली एक कॉल गर्ल सीता के अपने चरित्र के बारे में बात की। साथ ही करियर को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
इंडिया गेट - फोटो : Self
दिल्ली को आज भी नहीं मिला नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा

सात दशक बाद भी दिल्ली अधूरी है। पूर्ण राज्य का दर्जा संभव नहीं हो पाया है, जबकि मसला आजादी के बाद ही उठ गया था। इसके लिए आंदोलन तक चले। 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश कहा करते थे कि दिल्ली में मैं अच्छे तरीके से सरकार चला रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मुझे मुख्यमंत्री के पद से इसलिए हटा दिया था क्योंकि मैं दिल्ली सरकार के लिए अधिक शक्तियों की मांग करने लगा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
ज्वालामुखी में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे फूलों से सजने लगे शक्तिपीठ

चैत्र नवरात्र से पहले हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। उधर, रविवार को शक्तिपीठ चामुंडा, बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी और श्रीनयना देवी के दरबार में 74 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें