फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: तीन राज्यों में आज PM मोदी का रोड शो, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश-विदेश में सामूहिक उपवास

Sun, 07 Apr 2024 08:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। वहीं, दिल्ली की राजनीति में काफी समय तक केंद्र बिंदु रहीं शीला दीक्षित के बिना ढाई दशक बाद पहली बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
आज तीन राज्यों में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एक घंटे की रोड शो के दौरान सुरक्षा की कमान 20 आईपीएस अधिकारी तथा तीन हजार जवान संभालेंगे। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री बंगाल और बिहार में भी रैली करेंगे। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश-विदेश में सामूहिक उपवास

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देश-विदेश में आप कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। आप के आह्वान पर रविवार सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास करेंगे। इसकी शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
ढाई दशक बाद दिल्ली में शीला के बिना चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

दिल्ली की राजनीति में काफी समय तक केंद्र बिंदु रहीं शीला दीक्षित के बिना ढाई दशक बाद पहली बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शीला के नहीं रहने व पार्टी के अधिकतर कद्दावर नेताओं के बुजुर्ग होने पर इस बार चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के कंधों पर पार्टी के तीनों उम्मीदवारों की जिम्मेदारी आ गई है। इसके अलावा उन्हें इंडिया गठबंधन में आप की चार सीटों पर सहयोग भी करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीतिक विज्ञापन को अखबार की सुर्खियां बनाने से बचें

चुनाव आयोग ने समाचार पत्रों को याद दिलाया है कि लोगों को गुमराह करने के लिए समाचार सुर्खियों के रूप में राजनीतिक विज्ञापन देने में सतर्क रहें। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी विशेष पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले विज्ञापनों पर स्पष्ट प्रतिबंध होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
ईडी - फोटो : social media
आप और ईडी में तकरार

कथित शराब घोटाले पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक बार फिर ईडी से पांच सवाल पूछकर आरोपों पर सवाल उठाया है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने ईडी को गांधी जी के तीन बंदर बना दिया है, इसलिए उसने ठान लिया है कि भाजपा के खिलाफ कोई सबूत आया भी, तो वो न तो उसके खिलाफ कुछ सुनेगी, न देखेगी और न कुछ बोलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
पाकबड़ा में चुनावी चर्चा... - फोटो : अमर उजाला
मोरादाबाद में अपनी दुश्वारियों के बीच चर्चा विकास की

पीतलनगरी की अपनी ही दुश्वारियां हैं। चीन से आने वाला सस्ता सामान यहां की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री के लिए चुनौती बना हुआ है, तो स्थानीय मुद्दे भी कम नहीं। पर, जब लोकसभा प्रत्याशी की बात आती है, तो आम मतदाता यही कहते हुए मिलते हैं कि हमारे यहां सबसे बड़ा कोई मुद्दा है तो सिर्फ और सिर्फ चुनाव है। छोटे-बड़े किसी भी मुद्दे पर हावी है-अस्मिता का सवाल। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एकनाथ खड़से - फोटो : फोटो- ट्विटर
भाजपा में शामिल होने का एकनाथ खडसे का एलान

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार खींचतान जारी है। इस बीच, 40 साल पुराना तोड़ कर अभिवाजित में शामिल हुए एकनाथ खड़से एक बार फिर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। खड़से ने कहा कि शनिवार को कहा कि वे अगले सप्ताह अपनी मूल पार्टी में शामिल होंगे। खड़से करीब तीन साल पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व के साथ मतभेद होने पर पार्टी छोड़कर अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI
बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में हुआ प्रदर्शन

इस्राइल में एक बार फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया है। हजारों लोग सड़क पर उतर आए और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करने लगे। प्रदर्शन इस्राइल के प्रमुख शहरों- तेल अवीव, कैसरिया और हाइफा की सड़कों पर किया गया। लोगों ने इस दौरान बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली ने राजस्थान के खिलाफ दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली ने जयपुर में खेले गए इस मैच में 72 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 113 रनों की पारी खेली। कोहली की इस शतकीय पारी के दम पर ही आरसीबी ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य रखा। कोहली ने अपनी इस पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
बेटी के साथ शबाना रजा-मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पति मनोज बाजपेयी के साथ होगी शबाना रजा की वापसी

निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1998 में रिलीज अपनी फिल्म ‘करीब’ में अभिनेता बॉबी देओल के साथ एक नई हीरोइन को बड़े परदे पर लॉन्च किया था। उस समय नेहा नाम से फिल्म दर्शकों के सामने आई इन अभिनेत्री का असली नाम दर्शकों को बाद में तब पता चला, जब अभिनेता मनोज बाजपेयी से उन्होंने शादी कर ली। अब शादी के कोई 18 साल बाद शबाना फिर से बड़े परदे पर वापसी की तैयारी में हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें