फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव और हिमाचल में रिजल्ट, प्रज्ज्वल मामले में PM ने तोड़ी चुप्पी; अहम खबरें

Tue, 07 May 2024 08:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज लोकसभा के तीसरे चरण के लिए देश में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीट पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसे लोगों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जानी चाहिए। ऐसे अत्याचारियों को सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट। - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 93 सीट के लिए मतदान शुरू, पीएम ने किया मताधिकार का प्रयोग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
ग्रामीण बेरोजगारी (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
CMIE Report: बेरोजगारी अप्रैल में बढ़कर 8.1 फीसदी, 47 लाख लोगों का छिना रोजगार
देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के बीच बेरोजगारी दर अप्रैल, 2024 में बढ़कर 8.1 फीसदी पर पहुंच गई। मार्च में यह 7.4 फीसदी रही थी। बेरोजगारी की सबसे ज्यादा मार ग्रामीण इलाकों पर पड़ी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे में दावा किया गया है कि पिछले महीने 47 लाख लोगों का रोजगार छिन गया। इनमें सर्वाधिक करीब 90 फीसदी हिस्सेदारी गांवों में रहने वाले लोगों की रही। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
HP Board 10th Result 2024, एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लाइव - फोटो : Amar ujala graphics
HP Board 10th Result Live: आज जारी होगा एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
PM ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रज्ज्वल जैसे अत्याचारी को मिले कठोर सजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसे लोगों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जानी चाहिए। ऐसे अत्याचारियों को सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। मोदी ने कहा, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर जेडीएस सांसद को देश से बाहर जाने में मदद की। यही नहीं, वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में चुनाव होने के बाद वीडियो को जारी कराया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
वैक्सीन - फोटो : istock
जीवित जीवाणु से बने टीबी टीके का इंसानों पर पहला परीक्षण सफल
भारत ने अथक प्रयासों के बाद जीवित जीवाणु से टीबी का टीका विकसित करने में सफलता हासिल कर ली। इंसानों पर इसका पहला परीक्षण सफल रहा, जिसमें 28 दिन में सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी (एंटीबॉडी उत्पादन) स्तर पर बेहतर नतीजे मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस जीवाणु को जीवित अवस्था में रखकर उसकी विषाक्तता को निष्क्रिय कर यह टीका बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नकदी बरामद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
झारखंड: मंत्री के निजी सचिव का नौकर भी धन्ना सेठ, ED को मिले 35 करोड़
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव (पीएस) संजीव लाल के नौकर के घर से 35.23 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी है। ईडी के मुताबिक, यह नकदी गढ़ीखाना चौक के पास के एक मकान में बड़े-बड़े बैगों में भरकर रखी गई थी। जिस कमरे में पैसे मिले, संजीव लाल का नौकर जहांगीर उसी कमरे में रहता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सेवा क्षेत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विदेशी ऑर्डर से सेवा क्षेत्र में वृद्धि 14 साल के शीर्ष पर
भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पर दुनिया का भरोसा बना हुआ है। दुनिया के कई हिस्सों से नए ऑर्डर मिलने के कारण देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नरमी के बावजूद अप्रैल, 2024 में 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों और मजबूत मांग के दम पर एचएसबीसी इंडिया का सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक पिछले माह 60.8 रहा, जो 2010 मध्य के बाद सर्वाधिक है। मार्च, 2024 में सेवा पीएमआई (खरीद प्रबंधक सूचकांक) 61.2 रहा था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
नेपाल ने रूसी सेना में भर्ती नागरिकों की सुरक्षित वापसी की मांग की
नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध में काम कर रहे नेपानी नागरिकों को बचाने और उनकी वापसी के सभी प्रयास किए हैं। एक बैठक को संबोधित करते हुए श्रेष्ठ ने कहा कि रूसी सेना में काम कर रहे नेपालियों की संख्या, उनकी स्थिति के बारे में जानकारी, मृतकों के शवों की वापसी, पीड़ितों को प्रदान किए जाने वाले मुआवजे और रूसी सेना में भर्ती नेपाली नागरिकों की सुरक्षित वापसी जैसे मुद्दों पर रूसी सरकार के साथ बातचीत जारी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली: सीएम के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश से बढ़ी सियासी तपिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके खिलाफ अब प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से इसकी जांच कराने की सिफारिश की है। उपराज्यपाल सचिवालय के अनुसार, विश्व हिंदू महासंघ, भारत के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक अप्रैल को पेन ड्राइव के साथ सक्सेना को शिकायत की थी, केजरीवाल की पार्टी आप ने खालिस्तान समर्थक आतंकी समूह से 1.6 करोड़ डॉलर लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अस्थमा की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Freepik
World Asthma Day: इन कारणों से हो सकता है अस्थमा का अटैक
अस्थमा, वायुमार्ग और फेफड़ों को प्रभावित करने वाली समस्या है। भारत सहित दुनिया के कई देशों में अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर में अस्थमा से होने वाली 46% मौतें अकेले भारत से रिपोर्ट की जा रही हैं। अस्थमा की समस्या में आपके फेफड़ों से हवा को अंदर और बाहर ले जाने वाली नलिकाएं प्रभावित हो जाती हैं। वायुमार्ग में सूजन और संकुचन के कारण दर्द होने, सांस छोड़ते समय आवाज आने जैसी समस्या हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें