फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: टी20 विश्व कप में आतंकी खतरे पर BCCI ने दिया यह बयान, खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर कही यह बात

Mon, 06 May 2024 08:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरा वेस्टइंडीज पर ज्यादा है, जो कुछ प्रारंभिक मैचों के अलावा सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल के साथ पूरे सुपर-आठ चरण की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
1 of 5
बाबर और रोहित - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ राउली ने खुलासा किया है कि एक जून से शुरू होने रहे टी20 विश्व कप में आतंकी हमले की धमकी मिली है। वहीं, आईसीसी का कहना है कि इस टूर्नामेंट के लिए किसी भी तरह के जोखिम को कम करने के लिए व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है। टूर्नामेंट में भारत समेत 20 टीमें भाग लेंगी और मुकाबले नौ मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें से छह मैदान वेस्टइंडीज के हैं। अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई का बयान भी सामने आया है। बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
आईसीसी टी20 विश्व कप - फोटो : Social Media
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने क्या कहा?
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'जहां तक खतरे का सवाल है, सुरक्षा की जिम्मेदारी उस देश की सुरक्षा एजेंसियों की है जो खेल की मेजबानी कर रही हैं। हर तरह की सावधानी बरती जाएगी। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, हम उठाएंगे। हम विश्व कप के आयोजन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों से बात करेंगे। हम केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार चलेंगे। हम वेस्टइंडीज और अमेरिकी सरकारों के संपर्क में रहेंगे। सभी सावधानियां बरती जाएंगी। हम सभी जरूरी कदम उठाने के लिए आईसीसी के संपर्क में रहेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरा वेस्टइंडीज पर ज्यादा है, जो कुछ प्रारंभिक मैचों के अलावा सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल के साथ पूरे सुपर-आठ चरण की मेजबानी करेगा। 'त्रिनिदाद डेली एक्सप्रेस' ने रोवले के हवाले से कहा, 'दुर्भाग्य से, आतंकवाद का खतरा 21वीं सदी की दुनिया में हमेशा मौजूद रहने वाला खतरा है।' रॉली ने किसी संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन यहां आई खबरों में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट ने यह धमकी दी है। आईसीसी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बयान में तैयारियों का आश्वासन दिया।

4 of 5
टी20 विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : Social Media
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'इस आयोजन में सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है। हम अपने मेजबान देशों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्यांकन करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं मौजूद हैं।' रोवले ने कहा कि खतरे को बेअसर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तत्परता में अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टी20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
वेस्टइंडीज में विश्व कप के मैच एंटीगा और बारबुडा, बारबाडोस, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडा, त्रिनिदाद-टोबैगो में होंगे। अमेरिका में विश्व कप के मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टेक्सास में खेले जाएंगे।। भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें