फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ओडिशा पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा, ज्ञानवापी पर सुनवाई आज; उत्तराखंड में UCC पारित कराने की कवायद

Tue, 06 Feb 2024 08:04 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 24वां दिन है। यात्रा ओडिशा पहुंचने वाली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी से जुड़े विवाद पर अदालत में एक बार फिर सुनवाई होगी। इसके अलावा मौसम भी करवट बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के कैंसर पीड़ित होने का मामला सामने आया है। एक क्लिप में पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : ANI
Nyay Yatra: आज ओडिशा पहुंचेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल आज ओडिशा में प्रवेश करने वाले हैं। झारखंड की जनता से बातचीत करने के बाद राहुल ओडिशा में यात्रा की शुरुआत सुंदरगढ़ जिले से करेंगे।पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
शिमला के कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पंहुच रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
Weather: पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी
उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी भी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे की स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा और न्यूनतम तापमान में भी क्रमश: वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ज्ञानवापी मस्जिद (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी विवाद: बंद तहखानों का सर्वे एएसआई से कराने की मांग, आज होगी सुनवाई
ज्ञानवापी विवाद पर अदालत में आज सुनवाई होगी। बंद तहखानों का सर्वे एएसआई से कराने की मांग क जाएगी। मसाजिद कमेटी आपत्ति दाखिल करेगी। मुकदमा वाराणसी के प्रभारी जिला जज अनिल कुमार पंचम की अदालत में है।पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
किंग चार्ल्स तृतीय (फाइल) - फोटो : रॉयटर्स
King Charles: किंग चार्ल्स-III को कैंसर; PM सुनक ने स्वस्थ होने की कामना की
लंदन के एक अस्पताल में भर्ती किंग चार्ल्स तृतीय की मेडिकल जांच के दौरान कैंसर हुआ है। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। 75 वर्षीय ब्रिटेन के राजा बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर करते हुए बकिंघम पैलेस ने बताया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान एक चिंताजनक बात डॉक्टरों के सामने आई। किंग चार्ल्स की सर्जरी से पहले कराई गई जांच के दौरान कैंसर के एक रूप की पहचान की गई है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
एंटनी ब्लिंकन और मोहम्मद बिन सलमान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
Gaza War: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने गाजा में मानवीय जरूरतों को पूरा करने और संघर्ष को फैलने से रोकने के महत्व पर जोर दिया।पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
HSSC - फोटो : HSSC
Haryana: HSSC ने 59 श्रेणियों का रिजल्ट किया जारी, ग्रुप सी के 20 हजार पदों पर भर्ती होगी
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सोमवार शाम को नौकरियों के रिजल्ट घोषित करने पर लगी रोक हटाने के बाद आधी रात को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 59 श्रेणियां का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों की इन भर्तियों में आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी करते हुए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर ऑफिशल वेबसाइट पर डाल दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com
RRB: अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना, रेलवे मंत्री वैष्णव ने गिनाए फायदे
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तीन फरवरी को जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर से नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा। वार्षिक कैलेंडर में वे महीने दर्ज किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ग के लिए वर्ष में चार बार रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिल सके। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : social media
US H1B Visa: वीजा पर बाइडन का बड़ा फैसला, भारतीयों समेत लगभग एक लाख लोगों को लाभ
अमेरिका में एच1बी वीजा धारकों बड़ी राहत देते हुए वीजा धारक के पति या पत्नी और बच्चों के लिए काम करने की स्वत: अनुमति व्यवस्था की गई है। इसके लिए व्हाइट हाउस के समर्थन के साथ दोनों दलों ने समझौता किया। इसमें करीब 1 लाख एच4 वीजा धारकों को काम करने की अनुमति मिलेगी। नए प्रावधानों का भारतीयों को काफी फायदा मिल सकता है, जो बड़ी संख्या में अमेरिका में रह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके सहयोगी पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल) - फोटो : social media
Pakistan: इमरान-कुरैशी को जेल में करनी होगी मजदूरी, दो जोड़ी जेल वर्दी भी मिली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के नेता शाह महमूद कुरैशी वीआईपी कैदी होने के बाद भी जेल में श्रम करेंगे। कई मामलों में सजा पा चुके दोनों नेताओं को जेल मैनुअल के मुताबिक श्रम करने के लिए कहा गया है। हालांकि, इमरान को जेल की फैक्टरी, किचन, हॉस्पिटल या गार्डन में नहीं रखा जाएगा, लेकिन उन्हें जेल में प्रशासन या प्रबंधन के काम दिए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
शर्मिष्ठा मुखर्जी और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : amar ujala
Politics: 'अगर किसी के नेतृत्व में पार्टी लगातार हार रही तो...'; राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर प्रणब मुखर्जी की बेटी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि अगर किसी नेता विशेष के नेतृत्व में कोई पार्टी लगातार हार रही है तो उसके बारे में सोचना जरूरी है। इसलिए कांग्रेस को सोचना चाहिए कि पार्टी का चेहरा कौन होना चाहिए। उन्होंने कहा, साल 2014 और 2019 में राहुल गांधी बेहद बुरे तरीके से हारे थे। वह कांग्रेस का चेहरा थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें