लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम थम गया। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। आज आईसीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रनों से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...