फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चंपई सोरेन आज सदन में साबित करेंगे बहुमत, उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश होगा सालाना बजट

Mon, 05 Feb 2024 07:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार के लिए आज यानी सोमवार का दिन बहुत बड़ा है। वे आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करेंगे। वहीं, प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया। इसके अलावा, भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
चंपई सोरेन। - फोटो : ANI

CM बनने के बाद चंपई सोरेन का पहला 'टेस्ट' आज
झारखंड की चंपई सोरेन सरकार के लिए आज यानी सोमवार का दिन बहुत बड़ा है। वे आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करेंगे। इससे पहले, विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए हैदराबाद के रिजॉर्ट में रोके गए गठबंधन सरकार के विधायक वापस रांची लौट आए हैं। इन विधायकों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और चंपई सोरेन द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद इन विधायकों को तेलंगाना भेज दिया गया था। झामुमो ने  तब भाजपा पर खरीद-फरोख्त के जरिए विधायकों को दल बदलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ... - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट आज
प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया। इसका आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है। बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सौर ऊर्जा, धार्मिक पर्यटन, कृषि, उद्योग और एमएसएमई पर फोकस रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
असम में जनसभा के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : X/BJP4India

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे PM
भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। बता दें, वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
एएसआई की टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही - फोटो : अमर उजाला

व्यासजी के तहखाने में पूजा पर रोक की मांग पर सुनवाई आज
व्यासजी के तहखाने में पूजापाठ पर रोक लगाने सहित ज्ञानवापी से जुड़े दो मामलों की सुनवाई आज होगी। मसाजिद कमेटी की ओर से अधिवक्ता रईस अहमद अंसारी ने जिला जज की अदालत में आवेदन दिया है कि ज्ञानवापी में पूजा पाठ के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिवीजन दाखिल करेंगे। रिवीजन तैयार करने में समय लगेगा। इसलिए गत 31 जनवरी के आदेश का क्रियान्वयन कम से कम 15 दिन के लिए स्थगित किया जाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी - फोटो : सोशल मीडिया

नफरती भाषण देने के आरोप में गुजरात एटीएस ने मौलाना को किया गिरफ्तार
मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजहरी पर भाषण के जरिए नफरत फैलाने का आरोप है। एटीएस ने अजहरी को मुंबई के घाटकोपर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि घाटकोपर के साथ-साथ पूरे मुंबई में शांति है। पुलिस सड़कों पर मुस्तैद है। हर जगह शांति हैं। अफवाहों पर ध्यान देने से बचें। पुलिस की मानें तो मौलाना के खिलाफ धारा 153 (ए), 505 सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Parliament attack - फोटो : Agency

नकल माफियाओं पर नकेल कसेगी सरकार
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण बिल पेश करेगी। इसमें ऐसे आरोपियों, संस्था व माफिया के खिलाफ कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत दस साल की सजा और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगा सकेंगे। इससे नकल माफिया पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र
उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने भी तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सदन पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत अन्य विधेयक पेश किए जाएंगे। उधर, विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पीएम मोदी और मोहम्मद मोइज्जू ने की मुलाकात। - फोटो : Twitter

संसद में राष्ट्रपति के संबोधन का विपक्ष ने किया बहिष्कार
भारत के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार के कारण मालदीव की राजनीति में खींचतान जारी है। इस बीच मालदीव की दो मुख्य विपक्षी पार्टियों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के संसद में संबोधन में शामिल न होने का एलान कर दिया है। मालदीव की मीडिया रिपोर्ट ने विपक्ष के फैसले की पुष्टि की है। बता दें, हाल में भारतीय सैनिकों को माले से बाहर निकालने के मोइज्जू के फैसले के कारण भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आई है। मोइज्जू चीन समर्थक हैं। भारत के साथ रिश्तों में खटास आने के कारण विपक्षी पार्टियां मोइज्जू का विरोध कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
कांग्रेस झेडा - फोटो : PTI

कांग्रेस ने गोपनीय रूप से घोषित किए प्रत्याशी
इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच उन प्रत्याशियों के नाम साझा किए गए हैं, जिन सीटों की पेशकश सपा की ओर से कांग्रेस के लिए की गई है। इसके अनुसार बलिया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और रामपुर से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो प्रत्याशी हो सकती हैं। इन उम्मीदवारों की सूची अभी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

अधिसूचना से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है भाजपा
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही भाजपा इस माह के अंत तक तेलंगाना में उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी हैदराबाद सीट से लगतार चार बार सांसद रहे एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ फायरब्रांड नेता और महिला मोर्चा की प्रवक्ता नदीमपल्ली कविता पाठक को उतराने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें