फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: किसी के हाथ चूमे तो किसी को झुककर किया प्रणाम, ओडिशा के पद्मश्री सम्मानितों से कुछ ऐसे मिले पीएम मोदी

Sun, 04 Feb 2024 03:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

Photos: किसी के हाथ चूमे तो किसी को झुककर किया प्रणाम, ओडिशा के पद्मश्री सम्मानितों से कुछ ऐसे मिले पीएम मोदी
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओ़डिशा दौरे पर थे। उन्होंने वहां पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने साल 2017 में पद्मश्री से सम्मानित संगीतकार श्री जीतेन्द्र हरिपाल से मुलाकात की। उन्होंने संगीतकार की तारीफ करते हुए कहा, 'रंगबती के उनके गायन की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। ओडिशा में उनसे मिलकर खुशी हुई।'
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी संबलपुर के प्रतिष्ठित गीतकार, नाटककार और कवि श्री बिनोद कुमार पसायत से भी मिले। उन्हें इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, 'संबलपूरी भाषा में उनका योगदान अमूल्य है। वह ओडिशा के एक प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।'

4 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पांच दशकों से सबदा नृत्य को लोकप्रिय बनाने वाले श्री भागवत प्रधान को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने उनके योगदानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे लोगों ने हमें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी - फोटो : ANI
संबलपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. कृष्णा पटेल को पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनसे मिलकर पीएम मोदी ने कहा, 'डॉ. कृष्णा पटेल जी से मिलने का सौभाग्य मिला, जिनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज चार दशकों से अधिक समय से गूंज रही है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में उनका योगदान बहुत बड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीए मोदी - फोटो : ANI
नाटककार, कवि, गीतकार और उपन्याकार के रूप में मशहूर श्री मित्रभानु गौंटिया से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की। मित्रभानु गौंटिया को 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी तारीफ में पीएमोदी ने कहा, 'उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने एक अमिट छाप छोड़ी है, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत समृद्ध हुई है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें