फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: अमेरिका ने चीनी जासूसी बैलून को मार गिराया, राममंदिर उड़ाने की साजिश में तीन दबोचे

Sun, 05 Feb 2023 07:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के ऊपर मंडरा रहे चीनी जासूसी बैलून को लेकर दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने समुद्र के ऊपर चीनी गुब्बारे को मार गिराया है, अब मलबे को इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही अयोध्या में राममंदिर को उड़ाने की साजिश के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार पुलिस की मदद से शनिवार को मोतिहारी से तीन पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तर रेलवे की झोली में इस बार बजट का बड़ा हिस्सा दिया है। कई लंबित प्रोजेक्ट पर अलग से फंड जारी कर यह निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों की सुविधा को दरकिनार नहीं किया जा सकता। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Chinese spy balloon - फोटो : Agency
अमेरिका ने चीनी जासूसी बैलून को मार गिराया
अमेरिका के ऊपर मंडरा रहे चीनी जासूसी बैलून को लेकर दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने समुद्र के ऊपर चीनी गुब्बारे को मार गिराया है, अब मलबे को इकट्ठा किया जा रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
 राममंदिर उड़ाने की साजिश में एनआईए ने पीएफआई के तीन सदस्यों को दबोचा
अयोध्या में राममंदिर को उड़ाने की साजिश के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार पुलिस की मदद से शनिवार को मोतिहारी से तीन पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनमें रियाज मारुफ भी शामिल है, जिसका नाम आतंकी फंडिंग में भी आया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
रेलवे - फोटो : Facebook
उत्तर रेलवे की पटरी पर धन वर्षा, यात्रियों की राह होगी आसान
यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तर रेलवे की झोली में इस बार बजट का बड़ा हिस्सा दिया है। कई लंबित प्रोजेक्ट पर अलग से फंड जारी कर यह निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों की सुविधा को दरकिनार नहीं किया जा सकता।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
वैज्ञानिकों ने दी बधाई - फोटो : ANI
भारत ने फोड़ा नारियल, अमेरिका ने भेंट कीं मूंगफलियां
निसार उपग्रह की कैलिफोर्निया से बंगलूरू रवानगी से पहले नासा में विदाई समारोह रखा गया। यहां इसरो के अधिकारियों ने निसार के लघु रूप के समक्ष नारियल फोड़ कर इसकी सफलता की कामना की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली की सड़कों से हटेगा अतिक्रमण
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। सोमवार से एमसीडी विशेष अभियान चलाएगी। 6 फरवरी से 15 दिन तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। इसके अलावा दीवारों, मेट्रो पिलर आदि पर चिपके पोस्टर, चौराहों पर लगे गैर जरूरी होर्डिंग हटेंगे, कूड़ा व मलबे की साफ-सफाई की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

7 of 11
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : Twitter
बाइडन के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के संकेत
राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी पेश करने का संकेत दिया। बैठक में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने ‘चार और साल’ के नारे लगाए। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया
मस्क ने 2018 के ट्वीट से नहीं किया निवेशकों को गुमराह
अमेरिका की एक ज्यूरी ने अपने फैसले में कहा है कि एलन मस्क ने 2018 में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के बारे में एक प्रस्तावित समझौते को लेकर ट्वीट करके निवेशकों को गुमराह नहीं किया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कक्षा नौ की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म
जिले के एक नामचीन आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर एक निजी इंस्टीट्यूट (अस्पताल) में अल्ट्रासांउड कराने पर उसके गर्भवती होने का पता चला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Twitter
 हिलेरी क्लिंटन आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। इस दौरान क्लिंटन सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट द्वारा स्थापित ‘सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन’ के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। इस संगठन को ‘सेवा’ के नाम से जाना जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
आज से जयपुर महाखेल शुरू, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रतिभागियों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। जयपुर महाखेल का आयोजन 2017 से जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा जयपुर में किया जाता रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें