फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज नेल्लोर-मछलीपट्टनम से टकराएगा चक्रवात मिचौंग, मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे कमलनाथ

Tue, 05 Dec 2023 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। वहीं, मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत करते हुए बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी। इसके अलावा, विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा नहीं लेंगे। इंडिया के शीर्ष नेताओं की यह चौथी बैठक है और इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश शामिल हुए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
चक्रवाती तूफान मिचौंग। - फोटो : एएनआई

चक्रवात 'मिचौंग' आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा 
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो गया है। जिसे 'मिचौंग' नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी  थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Amar Ujala Digital

आज खरगे से मुलाकात कर सकते हैं कमलनाथ
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत करते हुए बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी। राज्य  में कांग्रेस की बुरी हार के बाद पार्टी के राज्य अध्यक्ष कमलनाथ ने  कहा था कि हम जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं। वहीं, अब सामने आया है कि वे आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
जातियों की गिनती कराएंगे वो लोग हमें जातिवादी कह रहे हैं, समाजवादी लोग कभी जातिवादी नहीं हो सकते। सम - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया गठबंधन में टूट? कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश
विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा नहीं लेंगे। इंडिया के शीर्ष नेताओं की यह चौथी बैठक है और इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश शामिल हुए थे। इसे मध्य प्रदेश चुनाव से पैदा हुई रार से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line

पुतिन कर सकते हैं सऊदी अरब और UAE का दौरा
यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण पश्चिमी देशों के प्रतिबंध झेल रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह दो देशों का दौरा करने वाले हैं। रूसी मीडिया ने पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के हवाले से कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब का दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा तब हो रही है जब हाल ही में ओपेक + समूह ने प्रतिदिन लगभग 2.2 मिलियन बैरल की कुल स्वैच्छिक उत्पादन कटौती पर सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री के लिए पुराने चेहरे की जगह नई पीढ़ी को मौका देने पर भाजपा कर रही मंथन
हिंदी पट्टी के तीन अहम राज्यों में जीत के बाद भाजपा मुख्यमंत्री का नाम तय करने में जल्दबाजी के मूड में नहीं है। पूर्ण बहुमत के बावजूद पार्टी ने अभी किसी का नाम तय नहीं किया है। पार्टी में इस पर करीब-करीब सहमति है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पुराने चेहरे पर दांव लगाने के बदले नई पीढ़ी को मौका मिले। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Rishi Sunak - फोटो : Social Media

आव्रजन संख्या को कम करने के लिए ब्रिटेन सरकार ने लिए नए फैसले
ब्रिटेन ने आव्रजन संख्या को कम करने के लिए नए नियमों की घोषणा की है। इस घोषणा से भारत समेत सैकड़ों देशों पर असर पड़ेगा। ब्रिटेन सरकार ने विदेशी श्रमिकों के बहुत अधिक वेतन पर रोक लगा दी है। यूके के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अब अंतरराष्ट्रीय छात्र अपने परिजनों को यहां अपने साथ नहीं ला सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI

हमास की कैद से नागरिकों की रिहाई के लिए अमेरिका चिंतित
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम के बाद एक बार फिर युद्ध शुरू हो चुका है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बंधकों की रिहाई को लेकर अमेरिका का कहना है कि हमास ने महिला बंधकों को रिहा करने से मना कर दिया है और इस्राइल का कहना है कि जब तक हमास महिलाओं को रिहा नहीं कर देता, तब कर इस्राइल मामले को खत्म नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : social media

अमेरिकी अधिकारियों से द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
अमेरिका के मुख्य उप एनएसए जॉन फाइनर ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। अमेरिका द्वारा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के प्रयास को लेकर भारत पर आरोप लगाने के बाद दोनों देशों में पहली उच्चस्तरीय बैठक है। विदेश मंत्री ने मुलाकात पर कहा, उनसे मिलकर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
थाई नागरिक पहुंचे घर। - फोटो : Social Media

हमास की कैद से छूटे छह थाई नागरिक पहुंचे घर
इस्राइल-हमास के बीच कुछ दिनों के युद्ध विराम के कारण बंधकों की रिहाई संभव हो सकी। गाजा में बंधक बनाए गए थाई नागरिक मंगलवार को अपने घर पहुंच गए। आतंकी हमास की कैद से आजाद होकर घर पहुंचे लोगों को देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पीएम मोदी - फोटो : social media

नौसेना दिवस पर PM मोदी की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय संस्कृति के अनुसार नौसेना में रैंकों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते समय यह एलान किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों में महिला शक्ति को बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने जहाज पर देश की पहली महिला कमांडिंग अफसर नियुक्त करने पर नौसेना को बधाई दी। बता दें कि एक साल पहले प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर नौसेना का नया ध्वज जारी किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें