फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brittle star: ऐसा जीव जिसके पास नहीं है कोई दिमाग, फिर भी है सीखने का हुनर

Mon, 04 Dec 2023 08:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
brittle star - फोटो : istock
Brittle Stars: किसी भी चीज को सीखने में हमारा दिमाग सबसे अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों का दिमाग अधिक सक्रिय या तेज होता है वह दूसरों के मुकाबले कोई भी काम जल्दी सीख लेते हैं। बिना दिमाग के कोई भी काम करने या सीखने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जीव ऐसा भी है, जिसमें दिमाग नहीं होता पर फिर भी वह सीखता है। जी हां, इस जीव ने सीखने की क्षमता की धारणा को बदल कर रख दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस जीव में केंद्रीकृत मस्तिष्क नहीं होता है, लेकिन फिर भी ये अपने अनुभवों से चीजें सीखता है। इस अनोखे जीव का नाम ब्रिटल स्टार है, जो स्टार फिश के संबंधी होते हैं। समुद्री जीवों में ये अपने खास बर्ताव के लिए जाने जाते हैं, जो अपना ज्यादातर समय समुद्र के किनारे चट्टानों के नीचे बिताता है।
विज्ञापन

2 of 5
brittle star - फोटो : istock
ड्यूक यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बताया गया कि इन जीवों का संसाधन केंद्र नहीं होता है। सभी तंत्रिका तंतु स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं। ये एक केंद्रीकृत बॉस की बजाए एक समुदाय के रूप में काम करती हैं। शोध में बताया गया कि ब्रिटल स्टार एक खास क्लासिकल कंडीशनिंग की प्रक्रिया की मदद से सीखते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
brittle star - फोटो : istock
दरअसल सीखने की प्रक्रिया में कोई भी जीव अलग ही उत्तेजना से खुद को जोड़ना सीख जाता है। उदाहरण के लिए पॉवलोव का कुत्ते वाला प्रयोग सबसे बेहतर है, जिसमें कुत्ते को कुछ दिन तक खाने देते समय घंटी बजाई जाती है। कुछ दिनों बाद कुत्तों के सामने जब केवल घंटी बजाई जाती है, तो उन्हें लगता है कि खाना आ गया और वह लार टपकाने लगता हैं। 
 

4 of 5
brittle star - फोटो : istock
इंसानों में भी कुछ इस तरह का अनुभव होता है। उदाहरण के लिए जब आपको अपने मोबाइल की घंटी सुनने की आदत पड़ जाती है, तो आप कभी भी उसके जैसी धुन सुनकर भी चौकन्ना हो जाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि स्टारफिश में भी कुछ इस तरह की क्लासिकल कंडीशनिंग होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brittle star - फोटो : istock
दरअसल ब्रिटिलस्टार इस क्षमता का उपयोग शिकारी जानवरों से बचने के लिए करते हैं। साथ ही अपने भोजन का अंदाजा लगाने में भी ये काम आता है। ये अध्ययन जीवों में गैर मानक तंत्रिका तंत्र कैसे सीखते और काम करते हैं ये समझने में काफी मददगार था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें