फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज; नए साल से पहले शक्तिपीठों में उमड़ा हुजूम; महाराष्ट्र में छह की मौत

Sun, 31 Dec 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 2023 के अंतिम दिन रूस के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि वैश्विक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हो गईं हैं बावजूद इसके रूस और भारत के बीच संबंध गतिशील रूप से थोड़ी आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 108वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का आखिरी कार्यक्रम है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : Social Media

छत्रपति संभाजीनगर की फैक्ट्री में लगी आग, छह मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। मृतकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को पुतिन ने दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
2023 के अंतिम दिन रूस के राष्ट्रपति ने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि वैश्विक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण हो गईं हैं बावजूद इसके रूस और भारत के बीच संबंध गतिशील रूप से थोड़ी आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Maa vaishno Devi Bhawan - फोटो : संवाद

वैष्णो देवी समेत सभी शक्तिपीठों में उमड़ा हुजूम
नए साल पर मां वैष्णो देवी समेत हिमाचल के सभी शक्तिपीठों पर हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा है। अकेले वैष्णो देवी में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल के सभी शक्तिपीठों को दो दिन पहले ही फूलों से सजा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
चंडीगढ़ में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्दी के साथ ही घने कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में रविवार को भीषण ठंड पड़ने और दो जनवरी तक बहुत घना कोहरा होने का अनुमान जताया है। कोहरे के चलते शनिवार को 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में देरी हुई। वहीं, अयोध्या धाम-दिल्ली एक्सप्रेस समेत 100 से अधिक ट्रेनें दो से आठ घंटे की देरी से चलीं। कई ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
यूक्रेन ने किया हमला - फोटो : ANI

यूक्रेन का रूस पर जवाबी हमला, 20 लोगों की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से संघर्ष तेज हो गया है। रूस के हालिया हवाई हमलों के जवाब में यूक्रेनी सेना ने शनिवार को रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 20 लोग मारे गए। रूसी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के हमलों में 111 अन्य लोग घायल हुए हैं। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे सुधांश पंत
आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। भारत सरकार ने पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की अनुमति दे दी है। वह उषा शर्मा की जगह लेंगे। भजनलाल सरकार ने शनिवार को राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में सुधांश पंत को नामित किया था और केंद्र को इसकी सिफारिश भेजी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर जाने की अनुमति दे दी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Vikram Simha - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का भाई करोड़ों की लकड़ी तस्करी में गिरफ्तार
कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम पर राज्य के हासन जिले के एक गांव में सरकारी जमीन से बिना अनुमति करीब 126 पेड़ काटने और लकड़ी की तस्करी का आरोप है। ये पेड़ करोड़ों रुपये के बताए गए हैं। प्रताप सिम्हा हाल ही में संसद की सुरक्षा चूक के मामले में चर्चा में आए थे। स्मोक केन लेकर संसद में घुसे दोनों युवकों को सिम्हा की सिफारिश पर ही पास जारी किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
घटनास्थल - फोटो : Israel Embassy Blast

नई दिल्ली की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही
इस्राइल दूतावास के पास बम धमाके के मामले में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आई है। इस कारण आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। विस्फोट वाली जगह पर स्थित नंदा हाउस, जम्मू कश्मीर हाउस, सांसद आवास, इंडिया गेट और जामिया नगर में सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके
द्वीप देश इंडोनेशिया में भूंकप के भीषण झटके महसूस किए गए। एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है। भूकंप इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में महसूस किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें