फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार; पांच विभूतियों को आज भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

Sat, 30 Mar 2024 07:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा के पोस्टमार्टम हाउस से माफिया मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर लाया गया है। इसके अलावा, मुलायम सिंह यादव की अल्पमत की सरकार किसी भी कीमत पर मुख्तार अंसारी को बचाना चाहती थी। मेरे ऊपर मुख्तार पर दर्ज मुकदमे से पोटा हटाने का दबाव था। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को आज देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच घर लाया गया मुख्तार का शव
मुख्तार का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा के पोस्टमार्टम हाउस से माफिया मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर लाया गया है। शुक्रवार को शाम 4:43 बजे शव का काफिला बांदा से निकला जो देर रात 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार के आवास पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि घर के पीछे के रास्ते शव लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूर्व डिप्टी एसपी की आपबीती- मेरे ऊपर मुख्तार से पोटा हटाने का था दबाव
मुलायम सिंह यादव की अल्पमत की सरकार किसी भी कीमत पर मुख्तार अंसारी को बचाना चाहती थी। मेरे ऊपर मुख्तार पर दर्ज मुकदमे से पोटा हटाने का दबाव था। मैंने इंकार किया तो आईजी जोन, डीआईजी रेंज और एसटीएफ के एसएसपी का तबादला कर दिया। इतना दबाव डाला गया कि अच्छी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा। मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाहर आने पर कहीं नौकरी नहीं करने दी। कोई किराए का मकान तक नहीं देता था। यह दास्तां है एसटीएफ की वाराणसी यूनिट के पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह का, जिन्होंने मुख्तार को लाइट मशीन गन बेचने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनकी इस बहादुरी का इनाम देने के बजाय सरकार खुलकर मुख्तार के समर्थन में आ गयी थी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भारत रत्न। - फोटो : Amar Ujala

चौधरी चरण सिंह-आडवाणी समेत पांच विभूतियों को आज मिलेगा भारत रत्न
स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को आज देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। केंद्र ने 2024 के लिए इन पांच विभूतियों को चुना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
भारतीय नौसना। Indian Navy - फोटो : Twitter

भारतीय नौसेना के सामने समुद्री डाकुओं ने टेके घुटने 
भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्री लुटेरों से लोहा लेते हुए ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ा लिया। इसी के साथ नौसेना ने 23 पाकिस्तानी चालक दल को भी सुरक्षित बचा लिया। पूरा अभियान करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चला। नौसेना का कहना है कि हमारी विशेषज्ञ टीम उस क्षेत्र की जांच करेगी, जिससे वह क्षेत्र दोबारा मछली पालन सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो जाए। जहाज को लुटेरों ने गुरुवार को ही पकड़ लिया था, जिसके बाद से नौसेना ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
केसी वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली कल
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे विपक्ष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, विपक्षी इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
इस मानसून जमकर बरसेंगे बदरा, अल-नीनो भी नहीं रोक पाएगा बारिश - फोटो : INDEBO

उत्तर पश्चिम भारत में आज और कल बरसेंगे बदरा 
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के अरुणाचल और अन्य पहाड़ी राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन हुआ और कई वाहन रास्ते में फंस गए, लेकिन राहत की बात रही की कोई हताहत नहीं हुआ। पहाड़ से लगते मैदान क्षेत्रों में भी मौसम बदला और गरज और आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। अभी दो दिन कोई राहत भी मिलने की उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

PM मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में करेंगे रैली 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की जनसभा तय होने की पुष्टि की है। भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

आरसीबी के खिलाफ केकेआर का विजय रथ जारी 
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर ने इस मैच में जीत के साथ आरसीबी के खिलाफ अपने जीत के रथ को बरकरार रखा। आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ 2015 में आखिरी जीत हासिल की थी। घरेूल मैदान पर केकेआर ने अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा। कोलकाता ने इस जीत के साथ विराट कोहली की विस्फोटक पारी पर पानी फेर दिया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
गाजा स्थित अल शिफा अस्पताल पर इस्राइली सेना की कार्रवाई - फोटो : ANI

सीरिया के अलेप्पो में इस्राइली सेना ने किया भीषण हमला
गाजा में युद्ध के बीच इस्राइल ने शुक्रवार को सीरिया के अलेप्पो प्रांत में भीषण हवाई हमले किए, जिसमें लेबनानी आतंकी समूह हिजबुल्लाह के कमांडर सहित 42 लोग मारे गए हैं। इस्राइल-हमास युद्ध के बाद सीरिया में इस्राइल का यह सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। 2011 में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से इस्राइल ने सीरिया में सैकड़ों हवाई हमले किए हैं, जिसमें सेना की चौकियों के साथ-साथ हिजबुल्लाह और फलस्तीनी समूह हमास सहित ईरान समर्थित बलों को निशाना बनाया गया है। सात अक्तूबर को हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद सें सीरिया में इस्राइली सेना के हमलों में वृद्धि हुई है। इस्राइल ने शुक्रवार को 24 घंटों में इस तरह का दूसरा भीषण हमला किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
आसिफा भुट्टो जरदारी

पिता आसिफ अली की सीट से निर्विरोध सांसद चुनी गईं आसिफा भुट्टो-जरदारी 
पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की सबसे छोटी बेटी और उनकी हमशक्ल आसिफा भुट्टो-जरदारी शुक्रवार को निर्विरोध संसद सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। दरअसल, आसिफा ने अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए सिंध प्रांत के शहीद बेनजीराबाद क्षेत्र से नेशनल असेंबली सीट NA-207 के लिए नामांकन दाखिल किया था। बता दें, यह सीट उनके पिता आसिफ अली जरदारी के राष्ट्रपति बनने के कारण खाली हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें