Smallest Hill Station In India: अक्सर लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कार में घूमना पसंद करते हैं। किसी भी ट्रिप पर जाना हो या लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो, लोग अपनी कार में ही सहज महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही एक जाना माना शहर है, जहां कार लेकर कोई नहीं जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि ये जगह कौन ही है और इस खूबसूरत जगह पर कैसे पहुंचा जा सकता है।
इस जगह का नाम माथेरान है, जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। ये देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि ये एशिया की एकमात्र ऐसी जगह है, जो पूरी तरह से ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन है। यहां कोई भी कार या ऑटो लेकर नहीं जा सकता है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है। यही वजह है कि कोई भी इस हिल स्टेशन पर कार लेकर नहीं जा सकता है।