फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केंद्र की सर्वदलीय बैठक आज, नोएडा में हल्ला बोलेंगे किसान, उत्तर भारत में धूप-कोहरे की छुपन-छुपाई

Tue, 30 Jan 2024 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्र सरकार ने 31 जनवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। संसद के प्रत्येक सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली इस पारंपरिक बैठक में संसद के दोनों सदनों में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। वहीं, लीजबैक, दस फीसदी आबादी भूखंड और आबादी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसान आज प्राधिकरण पर हल्ला बोलेंगे। किसान राशन-पानी लेकर आएंगे और अपनी मांग पूरी कराने के बाद ही जाएंगे। इसके अलावा, उत्तर भारत में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच सूरज की आंख मिचौली चल रही है। एक दिन चटक धूप खिल रही है तो उसके अगले दिन कोहरा कहर बरपा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
निर्मला सीतारमण। - फोटो : Social Media

बजट सत्र से पहले केंद्र की सर्वदलीय बैठक आज
केंद्र सरकार ने 31 जनवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। संसद के प्रत्येक सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली इस पारंपरिक बैठक में संसद के दोनों सदनों में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाता है। सरकार की तरफ से इस बैठक में सत्र का एजेंडा विपक्ष के साथ साझा किया जाता है। इसके अलावा सदन में सुचारु कामकाज के लिए विपक्ष से सहयोग का अनुरोध किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
किसान - फोटो : अमर उजाला

आज ग्रेनो प्राधिकरण पर लगेगा अन्नदाताओं का जमघट
लीजबैक, दस फीसदी आबादी भूखंड और आबादी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसान आज प्राधिकरण पर हल्ला बोलेंगे। किसान राशन-पानी लेकर आएंगे और अपनी मांग पूरी कराने के बाद ही जाएंगे। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन शासन को भेजकर प्राधिकरण ने कोई सुध नहीं ले रहा। जल्द ही चुनाव आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
घनी धुंध - फोटो : अमर उजाला

पंजाब-हरियाणा से लेकर बिहार तक तीन दिन कोहरे का यलो अलर्ट
उत्तर भारत में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच सूरज की आंख मिचौली चल रही है। एक दिन चटक धूप खिल रही है तो उसके अगले दिन कोहरा कहर बरपा रहा है। लगभग एक हफ्ते से यह देखने को मिल रहा है। रविवार को दिन में धुंध और कोहरे के बाद सोमवार को चटक धूप खिली। इससे बर्फीली ठंड से कुछ राहत तो मिली, लेकिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ज्यादातर इलाकों में गलन भरी ठंड महसूस की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
हेमंत सोरेन से पूछताछ करने पहुंची ईडी की टीम खाली हाथ लौटी - फोटो : amar ujala

कोई नहीं जानता कहां हैं हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तलाश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई जगह छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिले। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि राज्य में अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री कहां हैं, यह किसी को नहीं मालूम है। मौजूदा हालात में किसी भी घटना की स्थिति में कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
रॉकेट हमला... - फोटो : twitter

जॉर्डन के बाद अब सीरिया में भी अमेरिकी सेना के खिलाफ रॉकेट हमला
जॉर्डन के बाद अब सीरिया में भी अमेरिका और उसके सहयोगी बलों पर हमला हो गया। अमेरिका के रक्षा अधिकारी का कहना है कि सीरिया में अमेरिकी और सहयोगी बलों के खिलाफ रॉकेट दागे गए। हमें निशाना बनाया जा रहा है। एक दिन पहले जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर भी हमला हो गया था, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मध्यपूर्व में अक्तूबर के मध्य से अमेरिका के खिलाफ हमले बढ़ गए हैं। इसका मुख्य कारण इस्राइल और हमास युद्ध है। दरअसल, अमेरिका इस्राइल का समर्थन कर रहा है और इसी वजह से मध्य पूर्व के देश नाराज हैं और विरोध में अमेरिका और अमेरिकी प्रतिष्ठानों और अमेरिकी सेना के खिलाफ हमले हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

मुइज्जू पर भारत से माफी मांगने का बढ़ा दबाव, नहीं माने तो छिनेगी सत्ता
भारत विरोधी जहर उगलकर सत्ता में आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने का दबाव बढ़ता जा रहा है। मालदीव की संसद में बहुमत रखने वाले मुख्य विपक्षी दल एमडीपी ने साफ कर दिया है कि अगर मुइज्जू ने अपने भारत विरोधी बयानों पर माफी नहीं मांगी, तो संसद में मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भूटानी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ भारतीय विदेश सचिव क्वात्रा। - फोटो : Twitter

विनय क्वात्रा ने भूटानी पीएम और विदेश मंत्री से की मुलाकात
भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव विनय मोहन क्वात्रा तीन दिवसीय यात्रा पर भूटान के दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनचेन शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत के घनिष्ठ मित्रता संबंधों की पुष्टि की। क्वात्रा ने ल्योंचेन को रॉयल सरकार और भूटान के लोगों की प्राथमिकताओं के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री के साथ ही क्वात्रा ने भूटानी विदेश मंत्री ल्योनपो डीएन धुंगयेल से भी मुलाकात की। इस दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय हितों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूत करने के तरीकों पर बात की। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बिहार सरकार में नया मंत्रिमंडल। - फोटो : अमर उजाला।

JDU के आने से बिहार में बहुत बड़ा हो गया राजग का कुनबा
बिहार में जदयू को साध कर विपक्षी इंडी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका देने के बाद भाजपा के सामने आने वाली मुख्य चुनौती सीटों के बंटवारे की है। जदयू के साथ आने और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के भी राजग में शामिल होने के बाद राज्य में राजग के कुनबे में सात दल हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक घाटा जदयू को उठाना होगा, जबकि मिशन क्लीन स्वीप को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा को भी सहयोगियों को साधे रखने के लिए अपना दिल बड़ा करना होगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
कतर के प्रधानमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द ही इस्राइली बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम की उम्मीद
हमास के हमले के बाद से इस्राइल में युद्ध जारी है। इस बीच कतर के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि जल्द ही बंधकों की रिहाई होगी और युद्धविराम के लिए सकारात्मक समाधान निकल सकता है। बता दें, इस्राइल का कहना है कि युद्ध शुरू होने के बाद हमास ने सैकड़ो यहूदियों को बंधक बना लिया है। अब भी करीब 100 से अधिक इस्राइली नागरिक आतंकियों के कब्जे में हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव
निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें सबसे अधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा, उसी दिन नतीजे आएंगे। नामांकन 8 फरवरी को शुरू होगा। परचा दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। परचों की जांच की 16 को होगी और प्रत्याशी 20 तक नाम वापस ले सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें