फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एस्ट्राजेनेका ने माना टीके के हो सकते हैं साइड इफेक्ट, पीएम मोदी की आज चार रैलियां; अहम खबरें

Tue, 30 Apr 2024 07:50 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए जारी धुआंधार प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर, पतंजलि समूह की दो कंपनियों को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, वैक्सीन निर्माता एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। कोविड-19 के प्रसार के दौरान बड़े पैमाने पर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की इसी वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से भारत में इस्तेमाल किया गया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कोविड टीकाकरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
साइड इफेक्ट पर बोला एस्ट्राजेनेका-टीके से जम सकता है खून का थक्का
वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। टीटीएस यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक, हृदयगति थमने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह खबर भारत के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां कोविड-19 के प्रसार के दौरान बड़े पैमाने पर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की इसी वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से इस्तेमाल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव: छह राज्यों में पीएम मोदी, शाह और नड्डा करेंगे प्रचार
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरे हो चुके हैं। कई प्रदेशों में मतदान कराए जाने हैं। धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। इसकी मिसाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री की तीन रैलियां महाराष्ट्र में होंगी, जबकि दिन के चुनाव प्रचार का समापन तेलंगाना में होने वाली जनसभा से होगा। पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
आज नौसेना प्रमुख का पद संभालेंगे वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी
वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिकी पुलिस अधिकारी (फाइल / सांकेतिक) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
अमेरिका: उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी, तीन पुलिस अधिकारियों की मौत
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। मामले से परिचित एक सूत्र ने तीन अधिकारियों की शहादत की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मौतों की पुष्टि नहीं की है। घटना गॉलवे ड्राइव स्थित एक आवास में घटी। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में सोमवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) कई अधिकारियों को गोली मार दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
तीन दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश-बर्फबारी: रामबन में भूस्खलन से बच्चे की मौत
केंद्र शासित प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामबन के पास भूस्खलन से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद गया। भूस्खलन से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। किश्तवाड़ के कचोन गांव में भूस्खलन से प्राइमरी स्कूल सहित छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए। डोडा, किश्तवाड़ और कुपवाड़ा जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, उधमपुर जिले के डुडु-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में आज स्कूल बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
धार्मिक पर्यटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में तेज सुधार, नौ साल में मिलेंगे 5.82 करोड़ रोजगार
यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में 2033 तक यानी नौ साल में देश में 5.82 करोड़ रोजगार मिलने की उम्मीद है। कोरोना के समय 2020 में पर्यटन क्षेत्र में 3.9 करोड़ नौकरियां गई थीं, जो देश के कुल रोजगार का करीब 8 फीसदी थी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
गलत ब्याज लिया तो तुरंत लौटाएं कर्ज देने वाले संस्थान: आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर कर्ज देने वाले बैंकों के साथ वित्तीय संस्थानों पर चाबुक चलाया है। इसने कहा, जिन संस्थानों ने भी गलत तरीके से अतिरिक्त ब्याज लिया है, वे तुरंत इस पर कार्रवाई करें और इसे लौटा दें। ये संस्थान ब्याज वसूलने में अनुचित तरीकों का सहारा ले रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
कर्नाटक: पूर्व पीएम के बेटे-पोते पर पीड़िता का सनसनीखेज आरोप
सफेद लिबास में छिपी काली करतूतों को दुनिया के सामने लाने वाली कोई और नहीं, बल्कि रेवन्ना परिवार की एक रिश्तेदार और इनके यहां रसोइया का काम कर चुकी पीड़िता है। उसने आरोप लगाया है कि बाप-बेटे ने लगातार चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बेटी पर बुरी नजर डाली। पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर ने इनके चेहरे से शराफत के नकाब को प्याज के छिलके की तरह एक-एक कर उतार दिया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
स्वामी रामदेव - फोटो : एएनआई (फाइल)
पतंजलि समूह की दो कंपनियों कोे कारण बताओं नोटिस
योग गुरू स्वामी रामदेव के नेतृत्व वाले पतंजलि समूह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इस समूह की कंपनियों पतंजलि आयुर्वेद और पतंजलि फूड्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI
कनाडाई  पीएम की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी, भारत ने तलब किया उप उच्चायुक्त 
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्तान समर्थित नारेबाजी पर भारत द्वारा सख्त विरोध दर्ज किया गया है। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा कनाडा के उप उच्चायुक्त को तलब किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें