फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बकरीद आज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट; कैबिनेट-संगठन में बदलाव पर PM आवास में BJP नेताओं की बैठक

Thu, 29 Jun 2023 06:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद है। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मैराथन बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। वह भाजपा की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित भारत गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री की सुरक्षा मजबूत होना स्वाभाविक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
 
विज्ञापन

2 of 11
बकरीद - फोटो : amar ujala
देश में आज मनाई जा रही ईद 

भारत में आज बकरीद मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद जानवर की कुर्बानी देंगे। बकरीद के मद्देनजर देश के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
पीएम आवास में भाजपा नेताओं की मैराथन बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं की बुधवार को अहम बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मैराथन बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। बैठक के मुद्दों को लेकर भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
यहां पढे़ं पूरी खबर

4 of 11
डीजन जेनरेटर - फोटो : self
1 अक्तूबर से डीजल जनरेटर पर पूरी तरह पाबंदी

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 1 अक्तूबर से डीजल से चलने वाले जनरेटरों का इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के मकसद से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (क्यूसीएम) ने यह फैसला किया है। आवश्यक सेवाओं को डीजी सेट (डीजल जनरेटर) से चलाने की मिली छूट भी समाप्त कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
रैली की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज यमुनानगर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार हरियाणा के यमुनानगर पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा की जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित भारत गौरवशाली रैली में शिरकत करेंगे। ऐसे में रक्षा मंत्री की सुरक्षा मजबूत होना स्वाभाविक है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
टमाटर - फोटो : AMAR UJALA
आखिर क्यों आसमान छू रहे टमाटर के दाम

सलाद की प्लेट हो या सब्जियां, टमाटर की मौजूदगी स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन आजकल टमाटर खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसके भाव आसमान पर है। 100 से 120 रुपये प्रति किलो टमाटर होने से आम आदमी उसे खरीदने से पहले चार बार सोच रहा है। कीमतों में अचानक वृद्धि से कई लोगों का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
हाफिज सईद

ईद के नाम पर टेरर फंडिंग रोकने को 84 गुटों पर प्रतिबंध

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने बुधवार को ईद के नाम पर चंदा वसूलने की कोशिश से रोकने के लिए 84 संगठनों पर प्रतिबंधित लगाया है। प्रतिबंधित संगठनों में 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का जमात-उद-दवा (जेयूडी) भी शामिल है। पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इन 84 संगठनों से जुड़े लोगों की तरफ से ईद के नाम पर चंदा मांगने और इन्हें चंदा देने वालों के खिलाफ आतंक रोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने हमला

सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में एक बंदूकधारी हमलावर भी मार गिराया गया। एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार को जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हमला करने वाला बंदूकधारी गोलीबारी में मारा गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
भारी बारिश - फोटो : Social Media
मुंबई में अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मानसून के दस्तक देने के बाद मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है जो वित्तीय राजधानी मुंबई में अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है। बारिश को लेकर शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : ANI
सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किमी के दायरे में धारा 144

अमरनाथ यात्रा के चलते सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किमी दायरे में धारा 144 लगा दी है। इसी तरह रामबन में भी पटाखों व ड्रोन के व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक लोगों के आवागमन की मनाही रहेगी। यह पाबंदियां दो माह तक जारी रहेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
China bans US chipmaker Micron - फोटो : Agency (File Photo)
देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए MoU पर हस्ताक्षर

गुजरात सरकार ने बुधवार को अहमदाबाद जिले के साणंद में 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए अमेरिका स्थित कंप्यूटर स्टोरेज चिप निर्माता माइक्रोन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें