फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हारी हुई सीटों पर आज प्रत्याशी तय करेगी भाजपा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई का समन

Thu, 29 Feb 2024 07:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भाजपा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से कर देगी। सीईसी की पहली बैठक में पार्टी पहले बीते चुनाव में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करेगी। वहीं, पंजाब में शंभू व खनौरी सीमा पर किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसके अलावा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने गवाह के तौर पर तलब किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
भाजपा - फोटो : ANI

भाजपा 2019 में हारी हुई सीटों पर तय करेगी प्रत्याशी
भाजपा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से कर देगी। सीईसी की पहली बैठक में पार्टी पहले बीते चुनाव में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करेगी। हालांकि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कुछ दूसरे दिग्गजों की उम्मीदवारी पर भी मुहर लग जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

दिल्ली कूच पर आज फैसला करेंगे किसान
पंजाब में शंभू व खनौरी सीमा पर किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दिल्ली कूच का अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज सीबीआई ने बुलाया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने गवाह के तौर पर तलब किया है। उन्हें आज दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Jammu and Kashmir Youth Conclave 2024 - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

घाटी में युवाओं का सम्मेलन आज
जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आज 'यूथ कॉन्क्लेव 2024' का आयोजन होने जा रहा है। सूचना और जनसंपर्क विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। युवा सम्मेलन युवा सशक्तीकरण और उनकी उपलब्धियों का एक जीवंत उत्सव है जिससे सभी प्रेरणा हासिल करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
डब्ल्यूटीओ - फोटो : अमर उजाला

विश्व व्यापार संगठन में ड्रैगन को मात, IFD पर भारत की रोक
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समक्ष चीन की तरफ से पेश आईएफडी पर रोक लगा दी है। बुधवार को डब्ल्यूटीओ में चीन के नेतृत्व वाले निवेश सुविधा विकास समझौते (आईएफडी) पर रोक लगाने के बाद आई खबर के मुताबिक अब इस प्रस्ताव का उल्लेख अंतिम परिणाम में नहीं होगा। मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अंतिम परिणाम दस्तावेज के बारे में आधिकारिक सूत्रों ने कहा, 'भारत और दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीओ में आईएफडी प्रस्ताव पर रोक लगा दी।' भारत ने कहा कि इस वैश्विक संगठन को केवल व्यापारिक मुद्दों से निपटने पर फोकस करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ट्रेन का हादसा। - फोटो : Social Media

जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा; ट्रेन की चपेट में आए कई यात्री
झारखंड में जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में कई यात्रियों के आने की खबर है। हादसे में कुछ मौतों की भी सूचना मिल रही है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

निर्मला सीतारमण बोलीं-वित्त आयोग की बात ही सर्वोपरि
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की आलोचना की। दरअसल, बजट जारी होने के बाद सुरेश ने कहा कि केंद्र अनुदान में दक्षिणी राज्यों की अनदेखी कर रहा है, इस वजह से दक्षिणी राज्य अलग राष्ट्र की मांग के लिए मजबूर होंगे। सुरेश के इसी बयान का जवाब देते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि अनुदान जारी करने में वित्त आयोग की बात सुनी जाती है। केंद्र सरकार की भूमिका सिर्फ वित्त आयोग की बात माननी होती है। अगर वित्त आयुक्त मुझसे कहते हैं कि इन्हें इतना पैसा देना है, तो मेरे पास उनकी बात मानने के अलावा कोई और चारा नहीं है। मैं उस पैसे को किसी और को नहीं दे सकती। अगर दक्षिणी राज्यों को ऐसी कोई परेशानी है तो उन्हें आयोग के साथ बैठक करनी चाहिए। उन्हें अपनी समस्या बतानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
संजय राउत, शरद पवार और नाना पटोले (फाइल) - फोटो : social media

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारा हो चुका है, घोषणा जल्द
महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल के साथ-साथ विपक्षी दल भी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। तीन दलों के गठबंधन- महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP- शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे या यूबीटी) शामिल हैं। तीनों पार्टियों के बीच महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत के मुताबिक तीनों दलों ने मिलकर अंतिम फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जल्द ही सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस प्रदेश पर नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीटों के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश 80 सीटों के साथ सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला सूबा है। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
मौसम खुलने पर सोलंगनाला में स्कीइंग का मजा। - फोटो : संवाद

CSE की रिपोर्ट का दावा-  इस साल हिमाचल ने झेली मौसम की सबसे अधिक मार
पिछले वर्ष देश के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ने कम से कम एक दिन असामान्य मौसम की मार झेली है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की 'स्टेट ऑफ एनवायरनमेंट 2024' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मौसमी घटनाओं के चलते 3,287 लोगों ने जान गंवाई, 1.24 लाख जानवरों की मौत हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जेल में बंद इमरान के निर्देश पर IMF प्रमुख क्रिस्टालीना को पत्र
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। हाल ही में संपन्न पाकिस्तान के आम चुनाव भी सुर्खियों में रहे। इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सबसे अधिक संख्या में जीते। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में इमरान खान एक पत्र के कारण चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक इमरान की तरफ से अंतररराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को भेजा गया पत्र सामने आया है। इमरान खान की तरफ से आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जिवा को लिखे गए इस पत्र में पाकिस्तान की भावी सरकार पर टिप्पणी की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें