पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। वहीं, मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे
- फोटो : ANI
आज महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी जारी करेंगे 16वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी। आज प्रधानमंत्री देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
मणिपुर में सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala graphics
मणिपुर में बढ़ा तनाव
मणिपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अपहरण के बाद तनाव और बढ़ गया है। जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। इतना ही नहीं, इंफाल पूर्वी जिले में असम राइफल की चार कॉलम भी तैनात करनी पड़ी है। गौरतलब है कि मैतेई समूह अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने पुलिस अधिकारी को उनके घर से अगवा किया था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
एक्टर लीना, प्रशांत नायर को गगनयान के लिए शुभकामनाएं देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
अंतरिक्ष यात्री प्रशांत से शादी की बात 40 दिन छिपाने पर बोलीं एक्टर लीना
मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। बकौल लीना वे और प्रशांत नायर बीते 17 जनवरी को हमसफर बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो और वायुसेना के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान के लिए औपचारिक एलान करेंगे, तभी अपनी शादी की बात सार्वजनिक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पश्चिम बंगाल की पीड़िताएं प्रधानमंत्री से साझा करेंगी अपने दर्द (संदेशखाली की तस्वीर)
- फोटो : ANI
महिला दिवस पर PM मोदी का बंगाल दौरा
लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुटी भाजपा ने संदेशखाली की घटना को भुनाने की बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बारासात में महिला केंद्रित एक जनसभा में संदेशखाली की पीड़िताओं का दर्द सुनेंगे। बड़ा संदेश देने के लिए पीएम की जनसभा की तारीख छह मार्च की जगह आठ मार्च कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल)
- फोटो : ANI
समग्र शिक्षा योजना फंड रोकेगी सरकार
वित्तीय मदद लेने के बाद भी मनमानी और लचर रवैया दिखाना छह राज्यों को भारी पड़ने वाला है। दरअसल, केंद्र सरकार शिक्षा में सियासत करने के साथ कोताही बरतने वाले दिल्ली, पंजाब समेत छह राज्यों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। यह राज्य स्कूली शिक्षा के लिए समग्र शिक्षा योजना में फंडिंग तो लेते हैं, लेकिन योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
पुंछ में तलाशी अभियान (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
गोलियों की आवाज से थर्राया करमाड़ा
पुंछ में कल देर शाम को नियंत्रण रेखा स्थित करमाड़ा क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घुसपैठिये देखने पर भारत और पाकिस्तानी सेना की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक फायरिंग की गई। अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए। देर शाम हुई गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इन्कार किया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
पीएम मोदी शी जिनपिंग (फाइल)
- फोटो : ANI
'भारतीय अर्थव्यवस्था चीन का 'वास्तविक विकल्प'...'
भारत में शेयर बाजार और निफ्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। देश में अर्थव्यवस्था की सेहत कैसी है, इसका एक संकेत सेंसेक्स और निफ्टी से भी मिलता है। सरकार के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनकी लीडरशिप से जुड़ी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में चीन का 'वास्तविक विकल्प' बनकर उभर सकती है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
सपा (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
एक दिन पहले डिनर में ही डोल गई थी 'समाजवादियों' की नैया
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष के खराब रणकौशल और सत्ताधारी दल के आकर्षण व चालों के आगे सपा का तीसरा प्रत्याशी पस्त हो गया। विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे समेत उसके सात विधायकों ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। तो अमेठी से विधायक महाराजी प्रजापति वोट देने नहीं आईं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
WTO
- फोटो : twitter: @wto
सुदूर जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने वाले देशों पर कार्रवाई की मांग
विश्व व्यापार संगठन वार्ता सत्र के दौरान भारत ने सुदूर जल में मछली पकड़ने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भारत ने सुदूर जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए सब्सिडी पर कम से कम 25 साल की रोक लगाने की भी अपील की है। बैठक के दौरान भारत ने यह भी कहा कि घरेलू मछुआरे मछली पकड़ने के लिए स्थायी प्रथाओं का पालन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
- फोटो : ANI
CM मरियम की राह आसान नहीं
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने मुख्यमंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव करने के लिए समानांतर पंजाब विधानसभा सत्र बुलाने की योजना बनाई है। उसने यह दावा किया कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरयम नवाज चोरी किए गए जनादेश पर सदन में पहुंची हैं। पीटीआई ने दावा किया कि उसके समानांतर सत्र में 250 सदस्य शामिल हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर