फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109वां एपिसोड आज

Sun, 28 Jan 2024 07:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सूत्रधार रहे नीतीश आज सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 28 जनवरी को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर को फिर से अपने सफर पर निकल पड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सूत्रधार रहे नीतीश आज सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 28 जनवरी को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का पहला कार्यक्रम है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के बरपेटा में राहुल गांधी - फोटो : ANI

जलपाईगुड़ी से आज फिर शुरू होगी राहुल की न्याय यात्रा
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर को फिर से अपने सफर पर निकल पड़ेगी। लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी आज जलपाईगुड़ी से यात्रा के अगले चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 जनवरी की सुबह असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश की थी। कूचबिहार में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी दो दिन के ब्रेक के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
ऊना में शीतलहर, कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : संवाद

धूप के बाद भी सता रही है ठंड
देश के मैदानी इलाकों में शनिवार को धूप खिली, लेकिन पंजाब और हरियाणा में शीतलहर में कोई कमी नहीं आई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड जारी है। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, पंजाब में फरीदकोट 3.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

ईरान में नौ पाकिस्तानी लोगों की हत्या
पाकिस्तान और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। एक बार फिर ईरान में बंदूकधारियों ने नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी। पाकिस्तान के राजदूत ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करना अस्वीकार्य है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : Twitter

प्रवर्तन निदेशालय के 10वें समन के बाद दिल्ली रवाना हुए झारखंड सीएम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय के 10वें समन के बाद सोरेन अचानक शनिवार देर रात नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राज्य के एक अधिकारी की मानें तो सोरेन की नई दिल्ली की यात्रा की कोई योजना नहीं थी। सीएम अगले तीन दिन तक व्यस्त थे। 29 जनवरी को वे चाईबासा, 30 जनवरी को पलामू और 31 जनवरी को गिरिडीह में उनका कार्यक्रम तय था। एक अधिकारी की मानें तो वह कानूनी सलाह के लिए नई दिल्ली गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के साथ शांति स्थापना पर जोर दिया है। दरअसल, आठ फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें भारत समेत अन्य देशों को शांति का संदेश भेजने पर जोर दिया गया है। पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि भारत को शांति का संदेश इस शर्त पर भेजा जाएगा कि वह कश्मीर को लेकर अगस्त 2019 का अपना फैसला वापस ले। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह नागर शैली में बना है ज्ञानवापी
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट में ज्ञानवापी को नागर शैली का मंदिर बताया गया है। इसी शैली से काशी विश्वनाथ मंदिर भी बना है। अयोध्या में रामलला का मंदिर भी पहले नागर शैली से बना था। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानवापी भी भव्य हिंदू मंदिर था। मंदिर का ढांचा हूबहू अयोध्या में बने राम मंदिर से मिल रह है। प्रवेश द्वार के बाद दो मंडप और गर्भगृह की परिकल्पना की गई है। नागर शैली में ही बने अयोध्या के रामलला के मंदिर में भी प्रवेश के बाद मंडप और सबसे अंतिम छोर पर गर्भगृह स्थापित है। ज्ञानवापी में पूर्वी दीवार के आगे भी मंदिर की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पूर्वी दीवार बंद होने के चलते उसके आगे का सर्वे एएसआई की टीम नहीं कर सकी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
रामलला की मूर्ति के साथ कलाकार योगीराज - फोटो : अमर उजाला

योगीराज अब कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण की मूर्ति को देंगे आकार
अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति को आकार देने वाले शिल्पकार योगीराज अब कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को साकार करेंगे। इसमें महाभारत के दौरान अर्जुन से संवाद में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को दर्शाया जाएगा। इसमें अर्जुन और चार घोड़ों के साथ रथ भी दिखाई देगा। इस मूर्ति को भी श्रीराम की मूर्ति की तर्ज पर ही नेपाल के गंडक नदी से निकाले गए शालीग्राम पत्थर से ही तैयार किया जाएगा। धर्मनगरी को विशेष पहचान देने वाले एवं एशिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले ब्रह्मसरोवर के पूर्वी किनारे पर निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के गर्भ गृह में श्रीकृष्ण की उक्त मूर्ति स्थापित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
File Photo - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे लंबी सुरंग में रेल संचालन का सफल ट्रायल
भारतीय रेल ने कश्मीर को रेल नेटवर्क से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के अपने प्रयास में एक और कदम आगे बढ़ाया है। रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना में रामबन जिले के खड़ी से सुम्बड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन का सफल ट्रायल किया है। इसमें ट्रेन देश की सबसे लंबी यातायात टनल (12.75) टी-49 से होते हुए 1418 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सुम्बड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां भारत माता के जयघोष लगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें