फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adolf Hitler: क्यों छोटी मूछें रखता था हिटलर? अब खुला ये बड़ा रहस्य, जानिए क्या थी वजह

Sat, 27 Jan 2024 02:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्यों छोटी मूछें रखता था हिटलर? - फोटो : twitter @TimeDetermer
Adolf Hitler: तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की तस्वीरों में उसकी अनोखी मूंछ को देखकर लोग सोचने लगते हैं। लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर हिटलर ऐसी घनी मूंछ क्यों रखता था? हिटलर को लोग उसकी मूंछ से भी पहचान लेते हैं। बताया जाता है कि हिटलर ने मूंछ को शेव करने से मना कर दिया था। 

बताया जाता है कि मौत के दिन बर्लिन में जब सोवियत सैनिकों के हमले के बाद उसने अपने सिर में गोली मारी थी, तो भी उसकी मूंछों को कायदे से तराश कर ट्रिम किया गया था। एक तानाशाह और क्रूर व्यक्ति के तौर दुनिया में मशहूर हिटलर ने 80 साल पहले 30 अप्रैल, 1945 को अपने भूमिगत बंकर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

एक किताब में हिटलर के मूंछों को लेकर खुलासा किया है। इस किताब का नाम हिटलर्स लास्ट डे: मिनट बाय मिनट है। इसमें हिटलर की मूंछों के विषय में रोचक बातें बताई गई हैं। जोनाथन मेयो और एम्मा क्रेगी ने इस किताब को लिखा है। इस किताब के एक भाग में यह बताया गया है कि मौत के कुछ सेकंड बाद, हिटलर का नाई, ऑगस्ट वोलेनहॉट, उसके बालों और मूंछों को ट्रिम करने के लिए बेडरूम में पहुंचता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
adolf hitler - फोटो : Twitter @amend_mark
यह भी बताया जाता है कि हिटलर की मूंछों की ऐसी डिजाइन असामान्य रूप से बड़ी नाक को ढकने के लिए की गई थीं। कहा जाता है कि मूंछों के फैशन की शुरुआत अमेरिका में हुई। जहां पर इस डिजाइन को टूथब्रश मूंछ के रूप में जाना जाता था। चार्ली चैपलिन की मूंछ हो या फिर वॉल्ट डिज्नी की। आप अगर उनकी तस्वीरों को देखेंगे तो उनकी की भी मूंछें हिटलर की तरह थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
adolf hitler - फोटो : SOCIAL MEDIA
जर्मन तानाशाह हिटलर अपनी मूछों को लेकर इतना डरता था कि उसने अपनी मूछों से उसे ढक दिया। हिटलर की मूछों को लेकर यह भी पता चला है कि हमेशा ही टूथब्रश मूंछ नहीं रखी। शुरुआत में वह अपने पिता की तरह हैंडलबार मूंछें रखता था। 


Cruelest Women: पति की मौत के बाद 'खूनी महिला' बन गई थी ये बेगम, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

4 of 5
adolf hitler - फोटो : Social media
द वर्ल्ड वॉर्स नामक एक हिस्ट्री चैनल शो की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हिटलर युवा था और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक सैनिक था, तो उसकी हैंडलबार मूंछें उसके गैस मास्क को कसकर बंद होने से रोकती थीं। इसकी वजह से उसने अपनी इन मूछों को हटा दिया।  

Universe: ब्रह्मांड में दिखाई दी 'सफेद परी', नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीर, देखकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adolf hitler - फोटो : Twitter @FurryDramaBot
शो के कार्यकारी निर्माता स्टीफन डेविड ने बताया कि उसने मूंछों को ट्रिम करने का आदेश नहीं दिया गया था, लेकिन वास्तव में जब वह अस्पताल में था तब उसने मूंछें मुंडवा लीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें