मलयालम एक्टर लीना ने गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर के साथ शादी की बात 40 दिनों के बाद सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए प्रशांत को चुने जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए जाने का इंतजार खत्म हो गया। इसलिए उन्होंने 40 दिन बाद सात फेरे लेने की बात पूरी दुनिया के सामने कबूल की।
विज्ञापन
1 of 10
एक्टर लीना, प्रशांत नायर को गगनयान के लिए शुभकामनाएं देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। बकौल लीना वे और प्रशांत नायर बीते 17 जनवरी को हमसफर बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो और वायुसेना के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान के लिए औपचारिक एलान करेंगे, तभी अपनी शादी की बात सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को केरल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन के लिए चुने जाने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कौन हैं चारों अंतरिक्ष यात्री
2 of 10
इसरो और वायुसेना के मिशन गगनयान के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : narendra modi youtube
केरल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मिशन पर जाने वाले चारों भारतीयों से पीएम मोदी की मुलाकात कराई। प्रधानमंत्री ने उनके सीने पर बैच लगाकर सम्मानित किया। भारत के पहले मानवयुक्त मिशन गगनयान में यात्रा के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर के अलावा वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसरो प्रमुख सोमनाथ ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं
3 of 10
इसरो प्रमुख सोमनाथ के साथ गगनयान के लिए चुने गए प्रशांत नायर और एक्टर लीना (इंस्टाग्राम ग्रैब)
- फोटो : social media
नवदंपती प्रशांत नायर और एक्टर लीना भले ही शादी की बात अब सार्वजनिक कर रहे हैं, लेकिन दोनों के करीबी लोगों को इस बात की जानकारी थी। मंगलवार को जब युगल ने शादी की बात पूरी दुनिया के सामने घोषित की, इस मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख सोमनाथ ने भी दोनों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
शादी के पांच हफ्ते से अधिक समय तक छिपाकर रखी बात
4 of 10
मलयालम अभिनेत्री लीना (साभार-इंस्टाग्राम)
- फोटो : social media
मलयालम अभिनेत्री लीना ने मंगलवार शाम को कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर के साथ विवाह की घोषणा से सबको सुखद आश्चर्य में डाल दिया। लीना ने बताया कि वे प्रशांत के साथ इसी साल 17 जनवरी को शादी कर चुकी हैं। शादी के पांच हफ्ते से अधिक समय तक इस बात को गुप्त रखने की बात पर लीना ने कहा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से गगनयान के लिए प्रशांत के चुने जाने की घोषणा का इंतजार था।
विज्ञापन
हमसफर बनकर बेहद खुश दिखे प्रशांत और लीना
5 of 10
एक्टर लीना और गगनयान के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री
- फोटो : social media
लीना ने शादी का सबूत देते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रशांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। वीडियो में लीना पारंपरिक विवाह समारोह के दौरान प्रशांत के साथ देखी जा सकती हैं। बेहद करीबी लोगों और परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद लीना और कैप्टन प्रशांत हमसफर बनने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लीना के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा और तमिल सिनेमा में काम किया है। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में कोचू कोचू संथोशंगल, कूट्टू, भगवान और ट्रैफिक शामिल हैं।
विज्ञापन
गगनयान मिशन के लिए गोपनीयता भी एक शर्त, इसलिए 40 दिन बात हुई शादी की घोषणा
6 of 10
कैप्टन प्रशांत के साथ शादी के बाद लीना और उनके परिजन (फोटो साभार- इंस्टाग्राम वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में एक्टर लीना ने लिखा कि 27 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर को मिशन गगनयान के लिए देश के पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ केरल और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। अपनी शादी को गोपनीय रखने पर लीना ने कहा, आधिकारिक तौर पर मिशन की संवेदनशीलता के नजरिए से गोपनीयता बनाए रखना जरूरी था। अब वे बता सकती हैं कि उन्होंने 17 जनवरी, 2024 को पारंपरिक समारोह में प्रशांत के साथ अरेंज मैरिज की।
विज्ञापन
गगनयान मिशन क्या है?
7 of 10
गगनयान मिशन की समीक्षा करने केरल पहुंचे पीएम मोदी (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी। इस मिशन को 2024 के आखिर या 2025 की शुरुआत तक भेजा जा सकता है। इसी साल मानव रहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें एक व्योममित्र रोबोट भेजा जाएगा। गगनयान मिशन तीन दिवसीय है। मिशन के लिए 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा पर मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और फिर सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।
अंतरिक्ष में जाने से पहले माहौल में ढलने की तैयारी, मिल रहा है कठिन प्रशिक्षण
8 of 10
गगनयान के लिए बेहद कठिन प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं प्रशांत (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
गगनयान मिशन से क्या हासिल करेगा भारत? यह सवाल सबके मन में है। अंतरिक्ष जाने से पहले प्रशांत समेत चारों सपूतों को कठिन ट्रेनिंग दी जा रही है। गगनयान मिशन सफल होता है, तो भारत उन देशों की एक खास सूची में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने खुद चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। वर्तमान में ऐसा मुकाम हासिल करने वाले देश केवल अमेरिका, रूस और चीन ही हैं। अक्तूबर 2023 में अंतरिक्ष एजेंसी ने गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) को लॉन्च किया था।
फिटनेस और अंतरिक्ष जैसे माहौल पर जोर; कब होगी गगनयान की लॉन्चिंग?
9 of 10
गगनयान के लिए कठिन ट्रेनिंग हासिल करते कैप्टन प्रशांत
- फोटो : social media
इसरो के मिशन गगनयान के लिए चुने गए वायुसेना के चार सपूतों को मेडिकल जांच, फिटनेस और अंतरिक्ष जैसे माहौल में खुद को कैसे नियंत्रित रखना है? ऐसे अनेक पहलुओं पर चारों अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गगनयान की लॉन्चिंग पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एक बयान में कहा था कि गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री 2025 में उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। सोमनाथ ने कहा था, 'चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद इसरो गगनयान मिशन को संभव बनाने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।
कई तकनीकों को नए सिरे से विकसित किया गया; अब अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने की तैयारी
10 of 10
देश का मान बढ़ाने को तैयार हैं चारों अंतरिक्ष यात्री (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लहराने की तैयारी कर रहा है। कई तकनीकों को नए सिरे से विकसित किया गया है। अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाना इस मिशन का बेहद महत्वपूर्ण पहलू है। इसे संभव बनाने के लिए हमें बहुत सारी तकनीक विकसित करने की जरूरत है और हम इसे संभव बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में इसके लिए कई तकनीकों को नए सिरे से विकसित और सफल बनाया गया है।