फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी; नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात; संविधान दिवस आज

Sun, 26 Nov 2023 07:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज देश 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद कर रहा है। आज से ठीक 15 साल पहले हुआ मुंबई हमला भारतीय इतिहास का वो काला दिन है, जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 26 नवंबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 107वां एपिसोड है। इसके अलावा, भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में संविधान दिवस मनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
ताज होटल - फोटो : Social Media

मुंबई हमले की न भूलने वाली दास्तां
आज देश 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद कर रहा है। आज से ठीक 15 साल पहले हुआ मुंबई हमला भारतीय इतिहास का वो काला दिन है, जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीमच और सतना में चुनावी सभा की। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 26 नवंबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 107वां एपिसोड है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आएंगे जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञान भवन में होगा भव्य कार्यक्रम
भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में संविधान दिवस मनाएगा। 1949 में इसी दिन भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में पांच तकनीकी सत्रों वाली एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर/भारत के राष्ट्रपति

ओडिशा दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, मन की बात के बाद तेलंगाना में पीएम की चुनावी सभा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना में रहेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा का दौरा करेंगी। बता दें, विधानसभा चुनाव के कारण प्रधानमंत्री आज और कल भी तेलंगाना में ही रहेंगे तो वहीं राष्ट्रपति मुर्मू भी आज और कल ओडिशा में रहेंगी। प्रधानमंत्री आज मन की बात कार्यक्रम भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में भूकंप
हरियाणा के सोनीपत में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सोनीपत में आज सुबह 04:00 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

7 of 11
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

राजस्थान में 74% से ज्यादा वोटिंग
चुनाव आयोग के ऐप के अनुसार रात 12 बजे तक मतदान का आंकड़ा 74.13 फीसदी पहुंच गया। वहीं, डाक मतपत्र और होम वोटिंग को मिलाकर ये 74.96 फीसदी हो गया। वोटिंग के इस आंकड़े ने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदान का आकंड़ा 74.06 फीसदी रहा था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
केरल पुलिस - फोटो : Social Media

केरल सरकार ने कुलपति को तलब कर मांगी जांच रिपोर्ट
कोच्चि विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में चार छात्रों की मौत के मामले में केरल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने विभाग के प्रमुख सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। बता दें, भगदड़ शनिवार शाम को विश्विद्यालय में आयोजित एक कॉन्सर्ट में मची थी। भगदड़ में 60 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
परिजनों से मिले इस्राइली बंधक। - फोटो : Twitter

39 फलस्तीनी कैदियों के बदले हमास ने छोड़े 13 इस्राइली बंधक
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से जारी युद्ध में फिलहाल विराम जारी है। इस बीच कतर और मिस्र के मध्यस्थों का कहना है कि हमास ने 39 फलस्तीनी नागरिकों के बदले में 13 इस्राइली नागरिकों को रिहा किया है। साथ ही सात विदेशी नागरिकों की भी रिहाई हुई है। इसके अलावा दो दिन पहले रिहा किए गए इस्राइली नागरिक अपने परिवार से मिले। बता दें, चार दिवसीय युद्ध विराम का शनिवार को दूसरा दिन है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

सरफराज-मनीष पांडे का आईपीएल करियर खत्म होने की कगार पर
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम के साथ जोड़ रखने का फैसला किया है। शॉ को काउंटी मैच के दौरान घुटने की चोट लगी थी और वह इस चोट से उबर रहे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आ गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

हमास का आरोप- युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है इस्राइल
इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 14 हजार लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, हमास के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि इस्राइल मानवीय सहायता के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में इस्राइल और हमास के बीच समझौता हुआ है कि इस्राइली बंधकों की रिहाई के शर्त पर इस्राइल चार दिन का युद्धविराम देगा। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें